वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू यादगार नहीं रहा, उन्होंने बल्ले की धमक तो इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों में दिखाई, लेकिन वो अपनी किसी भी पारी को लंबा नहीं खींच सके. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 में 14, 13, 15 रनों की पारी खेली.
अब इंग्लैंड के इस दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उनसे तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव इंग्लैंड में टी20 सीरीज के निराशाजनक 0-4 दौरे के बाद प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन देखते हुए नजर आए थे. जहां वो अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और युवराज सिंह के साथ नजर आए थे.
अब सवाल है कि वैभव इंग्लैंड दौरे और विंबलडन टूर के बाद कहां हैं? इस सवाल को कई लोग जानना चाह रहे है.
इन सारी संभावनाओं के लेकर ही राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जिसमें युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का टीम के नागपुर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में खास अंदाज में स्वागत किया गया.
वीडियो में टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दो कतारों में खड़े होकर 'गार्ड ऑफ ऑनर' देते नजर आए, जबकि वैभव मुस्कुराते हुए उनके बीच से गुजरते हैं.
इस वीडियो के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन लिखा, बैक टू वर्क, यानी अब फिर से मैदान पर मेहनत और तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे वैभव के प्रति फ्रेंचाइजी के भरोसे और सम्मान का प्रतीक मान रहे.
ये माना जा रहा है कि वैभव इंग्लैंड दौरे के बाद राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर पहुंचे हैं. जहां वो आईपीएल मोड में अपनी आने वाली अगली सीरीज के लिए आईपीएल मोड में रीसैट हो रहे हैं, चूंकि यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने इस दावे के साथ शेयर किया है कि वैभव फिर से प्रैक्टिस मोड में जुटे हैं.
यानी साफ है कि वैभव आने वाले टूर पर इंग्लैंड जैसी गलती दोहराना नहीं चाह रहे हैं. वह सेंटर पर पहुंचकर संभवत: अपनी गलतियों खासकर 'शॉर्ट बाल वीकनेस' पर काम करने के लिए पहुंचे हैं.
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20: 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), हरारे, शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026 (शनिवार), हरारे, शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026 (रविवार), हरारे, शाम 4:30 बजे