scorecardresearch
 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को झटका, वैभव सूर्यवंशी इंजर्ड... अगले मैच से होंगे बाहर? कोच ने दिया अपडेट

वैभव सूर्यवंशी हैमस्ट्रिंग की तकलीफ के कारण SRH के खिलाफ मैच में मैदान से बाहर चले गए. बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने राहत देते हुए कहा कि चोट गंभीर नहीं दिखती, लेकिन PBKS मुकाबले से पहले उनकी फिटनेस पर फैसला जल्द होगा. उनके नहीं खेलने पर टीम संयोजन बदल सकता है.

Advertisement
X
PBKS की अजेय रफ्तार के बीच RR पर संकट, वैभव की फ‍िटनेस पर सवाल (Photo: ITG)
PBKS की अजेय रफ्तार के बीच RR पर संकट, वैभव की फ‍िटनेस पर सवाल (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस ने टीम की चिंता बढ़ा दी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शन‍िवार को हुए मुकाबले में सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान अचानक लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए.

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद के बाद उन्होंने हैमस्ट्रिंग पकड़ ली, जिसके बाद फिजियो और सपोर्ट स्टाफ की मदद से उन्हें बाहर ले जाया गया. वह इसके बाद फील्डिंग के लिए वापस नहीं लौटे.

यह मैच वैसे भी राजस्थान के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि सूर्यवंशी की तूफानी शतकीय पारी के बावजूद टीम 229 रन का बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई और SRH ने लक्ष्य हासिल कर लिया.मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्थिति साफ की. उन्होंने कहा; उन्हें हैमस्ट्रिंग में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन अब वह ठीक लग रहे हैं. उनका इलाज किया गया है. एक-दो दिन में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी, लेकिन फिलहाल चोट गंभीर नहीं लग रही.

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के लिए असली चिंता शेड्यूल है. टीम को ज्यादा ब्रेक नहीं मिला है और 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है. ऐसे में सूर्यवंशी पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है.अगर वैभव सूर्यवंशी PBKS के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते, तो राजस्थान रॉयल्स को ओपनिंग संयोजन बदलना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: शतक जड़ने के बाद 'हार्ट' के साथ सैल्यूट भी, वैभव सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल

IPL

Advertisement

तो कौन होगा वैभव सूर्यवंशी का र‍िप्लेसमेंट 
टीम के पास दो प्रमुख विकल्प मौजूद हैं. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए टीम को शिमरॉन हेटमायर को बाहर बैठाना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 'अटैक से काम नहीं चलता...', वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट डेब्यू पर हरभजन सिंह की वॉर्न‍िंग, BCCI को द‍िया ये मैसेज

दूसरा विकल्प अमन राव पेराला हैं, जिन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है.पेराला ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने बंगाल के मजबूत पेस अटैक के खिलाफ 154 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था. 21 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 11 टी20 मैचों में 301 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 33.44 और स्ट्राइक रेट 162.70 रहा है.

उनकी एंट्री से राजस्थान को टीम बैलेंस में भी फायदा मिल सकता है. ऐसे में टीम दासुन शनाका को शामिल कर मिडिल ऑर्डर मजबूत करने का विकल्प भी तलाश सकती है, खासकर अगर हेटमायर का फॉर्म चिंता का विषय बना रहता है.

PBKS की चुनौती आसान नहीं
राजस्थान के सामने अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से है, जो इस समय टूर्नामेंट में अजेय हैं. PBKS ने लगातार छह मैच जीतकर टॉप पोजिशन हासिल कर रखी है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया था.ऐसे में अगर सूर्यवंशी फिट नहीं होते, तो राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला और भी मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement