scorecardresearch
 

4, 6, 4, 4... यश ठाकुर को 'उड़ाने' के चक्कर में वैभव सूर्यवंशी आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब का कैच, VIDEO

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन की भिड़ंत के बीच दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें थीं. हालांकि, वह 40 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय ऐसा लग रहा था कि वैभव विकेट पर अच्छी तरह जम चुके हैं.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर हुए आउट (Photo: BCCI)
वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर हुए आउट (Photo: BCCI)

दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने हैं. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में रविवार (30 अगस्त) से शुरू हुए इस मुकाबले के तीसरे दिन यानी मंगलवार (1 सितंबर) को ईस्ट जोन के सामने फाइनल में जगह बनाने के लिए 159 रनों का लक्ष्य रहा. टी ब्रेक तक ईस्ट जोन ने 72/2 रन बनाए हैं.  

जहां ईस्ट जोन के रनचेज के दौरान वैभव सूर्यवंशी एक समय शानदार टच में लग रहे थे. उन्होंने रनचेज के दौरान 43 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. वैभव को यश ठाकुर की गेंद पर रजत पाटीदार ने शानदार कैच लपका. वैभव ने आउट होने से पहले तबाही मचा दी और 4, 6, 4, 4 (18 रन) बनाए. लेकिन फ‍िर वो और तेजी से खेलने के चक्कर में आउट हो गए.   

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने पारी का आगाज किया है. वैभव ने इस दौरान रनचेज के दौरान संभलकर खेलना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने आठवें ओवर की पहली गेंद पर आर्यन पांडेय को छक्का जड़ा था.  

मैच में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. मुकाबले में पहले सेंट्रल जोन ने पहले खेलते हुए पहली पहली पारी में 266 रन बनाए, जवाब में ईस्ट जोन ने भी 266 रन बनाए. सेंट्रल जोन की दूसरी पारी 158 रनों पर समाप्त हुई. 

Advertisement

पहली पारी में वैभव की धमाकेदार बल्लेबाजी 
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल की पहली पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 81 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. वैभव ने 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि वह शतक से महज 8 रन दूर रह गए.उनकी इस पारी ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाला बल्लेबाज बना दिया.

ईस्ट जोन प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), विराट सिंह, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार

सेंट्रल ज़ोन (प्लेइंग XI): अमन मोखाड़े, आर्यन जुयाल (विकेट कीपर), कुणाल चंदेला, यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अरशद खान, यश ठाकुर, आर्यन पांडे

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement