scorecardresearch
 

Team India For Sri Lanka Series: सीनियर्स को सीरीज से ब्रेक या ट्रांजिशन पीरियड? क्या टीम इंडिया ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी

श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है और इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. टी-20 सीरीज में सीनियर्स को आराम मिला है, ऐसे में चर्चा यह भी है कि क्या यह सिर्फ एक सीरीज तक सीमित है या फिर ट्रांजिशन की शुरुआत हो गई है.

Advertisement
X
श्रीलंका सीरीज से सीनियर्स को मिला है ब्रेक (फाइल फोटो)
श्रीलंका सीरीज से सीनियर्स को मिला है ब्रेक (फाइल फोटो)

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 3 जनवरी से यह सीरीज शुरू हो रही है, जिसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड घोषित की. इस बार टीम के ऐलान के पीछे कई बड़े संकेत नज़र आ रहे हैं. सीनियर खिलाड़ियों को यहां ब्रेक दिया गया है, लेकिन इसे ट्रांजिशन शुरू होने का संकेत भी माना जा रहा है. 

श्रीलंका सीरीज के लिए किन्हें मिला आराम?
कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है. रोहित शर्मा अभी अंगूठे की चोट से नहीं उबरे हैं, तो वहीं विराट कोहली ने आराम लिया है. केएल राहुल ने अपनी शादी के लिए छुट्टी ली है. इस आराम से इतर शिखर धवन को वनडे टीम से ड्रॉप किया गया है, जिन्होंने बांग्लादेश सीरीज में बुरा प्रदर्शन किया था. ऐसे में उन्हें अब टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, टीम इंडिया ने उनकी जगह युवाओं को मौका देने का फैसला किया है. 

ट्रांजिशन की ओर बढ़ रही है टीम इंडिया?
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जब हार मिली उसके बाद से ही ट्रांजिशन की मांग उठने लगी थी और इसके संकेत भी मिल रहे थे. रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को ही टी-20 टीम के कप्तान के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया और उन्होंने कुछ सीरीज में कप्तानी भी की. कप्तानी के अलावा रोहित-राहुल की ओपनिंग जोड़ी की धीमी बल्लेबाजी भी निशाने पर रही.

Advertisement

क्लिक करें: टीम इंडिया में ना चुने जाने का दर्द... पृथ्वी शॉ की इमोशनल पोस्ट, डीपी भी हटाई 

दूसरी ओर वनडे सीरीज में भी अब ट्रांजिशन हो रहा है, क्योंकि अक्टूबर-नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप हो रहा है. ऐसे में टीम इंडिया अभी से ही तैयारी कर रही है, इसी कड़ी में शिखर धवन की जगह शुभमन गिल, ईशान किशन को तैयार किया जा रहा है. 

हालांकि, अभी स्थाई तौर पर कुछ तय नहीं किया गया है. क्योंकि हार्दिक पंड्या को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए कमान सौंपी है. पहले माना जा रहा था कि रोहित को टी-20 की कप्तानी से हटाकर सिर्फ वनडे, टेस्ट की कप्तानी सौंपी जाएगी. लेकिन बोर्ड ने अभी फाइनल फैसला नहीं लिया है.

क्लिक करें: पृथ्वी शॉ-ऋतुराज गायकवाड़ का क्या हुआ? घरेलू क्रिकेट में रन बरसा रहे इन स्टार्स के साथ फिर हुई नाइंसाफी 

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: 
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.

Advertisement

श्रीलंका का भारत दौरा- 
•    पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई
•    दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे
•    तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट

•    पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी
•    दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता
•    तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनन्तपुरम 
 

Advertisement
Advertisement