इस दिवाली फेस्टिवल पर अगर आप भी अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक शानदार डील के बारे में बताने जा रहे हैं.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की Big Bang Diwali Sale में Realme का एक स्मार्टफोन कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ मिल रहा है. साथ ही, इस स्मार्टफोन को खरीदने पर आप अच्छी बचत भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और साथ ही इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में.
किस स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट?
Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल पेज पर इसकी MRP 28,999 रुपये दी गई है. वहीं, इस सेल के दौरान 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत घटकर 15,999 रुपये हो गई है.
इसके अलावा, अगर आप इसे Wow Deal के तहत खरीदते हैं, तो यह स्मार्टफोन सिर्फ 14,249 रुपये में मिल सकता है. आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?
कैसी है इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले?
Realme के इस फोन में 6.8 इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है. इसके साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी मदद से फोन में स्क्रॉलिंग और ऐप इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस स्मूथ हो सकता है. डिस्प्ले में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है, जिससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में मदद मिलती है.
कैसी है फोन की बैटरी?
बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है. Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है. फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. ऐसे यूजर्स जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं है, उनके लिए यह फीचर काम का हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Samsung-Apple की बढ़ेगी टेंशन! Motorola ला रहा है अपना सबसे धांसू फोन, इस दिन होगा लॉन्च
कैमरा कैसा है फोन का?
कैमरे की बात करें तो Realme के इस फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए जरूरी कैमरा मोड भी दिए गए हैं.
कैसा है फोन का प्रोसेसर?
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है. यह 6nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है. फोन में 4GB और 6GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं. इसके साथ 64GB और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है.
अगर आपका बजट 17 हजार रुपये के आसपास है और आप बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले चाहते हैं, तो Realme P4 Lite 5G एक ऑप्शन हो सकता है.