scorecardresearch
 

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कौन करेगा अंपायरिंग? ICC ने किया ऐलान, इस भारतीय को भी मौका

ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल के लिए अंपायर और मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है. कोलकाता में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे, जबकि मुंबई में भारत-इंग्लैंड मुकाबले में क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर जिम्मेदारी संभालेंगे. दोनों मैच 4 और 5 मार्च को हैं.

Advertisement
X
IND vs ENG से पहले बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में कौन करेगा अंपायरिंग? पूरी लिस्ट जारी (Photo: ICC)
IND vs ENG से पहले बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में कौन करेगा अंपायरिंग? पूरी लिस्ट जारी (Photo: ICC)

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को कोलकाता और मुंबई में हैं.

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डन्स में एडेन मार्कराम की अगुआई वाली साउथ अफ्रीका और मिचेल सेंटर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के बीच है. इस मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे.

वहीं जब साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया था, तब इलिंगवर्थ भी ऑन-फील्ड अंपायर थे. नितिन मेनन और रॉड टकर को तीसरे और चौथे अंपायर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मैच रेफरी की भूमिका पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ निभाएंगे.

न्यूजीलैंड के सामने इतिहास बदलने की चुनौती
वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला खास होने वाला है. कीवी टीम आज तक टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा पाई है. इस सीजन के ग्रुप राउंड में भी उसे करारी हार झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर मार्करम की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. उन्होंने भारत को भी हराकर सेमीफाइनल की तस्वीर कुछ समय के लिए बदल दी थी.

Advertisement

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल में कौन होगा अंपायर 
दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेड‍ियम में खेला है, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंड‍िया का सामना हैरी ब्रूक की अगुआई वाली इंग्लैंड टीम से होगा.इस मुकाबले में क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका में होंगे.

पिछली बार वेस्टइंडीज में खेले गए भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में गैफनी भी ऑन-फील्ड अंपायर थे. पालेकर इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के दो मैचों और भारत-नीदरलैंड्स मुकाबले में अंपायरिंग कर चुके हैं. एड्रियन होल्डस्टॉक तीसरे अंपायर, पॉल रेफेल चौथे अंपायर और एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

लगातार तीसरी बार IND vs ENG सेमीफाइनल
भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है. 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 सीजन में भारत ने जॉर्जटाउन में 63 रन से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर किया था. अब मुंबई में दोनों टीमें एक बार फिर फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement