scorecardresearch
 

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में शामिल होंगे स्टुअर्ट बिन्नी

श्रीलंका के ख‍िलाफ टीम इंडिया की जबरदस्त शुरुआत के बाद पहला टेस्ट हारने के बाद बीसीसीआई को ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की याद आई है. बिन्नी श्रीलंका के ख‍िलाफ 20 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया से 16वें ख‍िलाड़ी के रूप में जुड़ जाएंगे.

Advertisement
X
Stuart Binny
Stuart Binny

श्रीलंका के ख‍िलाफ टीम इंडिया की जबरदस्त शुरुआत के बाद पहला टेस्ट हारने के बाद बीसीसीआई को ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की याद आई है. बिन्नी श्रीलंका के ख‍िलाफ 20 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया से 16वें ख‍िलाड़ी के रूप में जुड़ जाएंगे. वो अब तक तीन टेस्ट खेल चुके हैं.

माना जा रहा है कि टीम को बैलेंस करने के लिए 31 वर्षीय को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा. इरफान पठान के चोटों के कारण बाहर हो जाने के बाद एक अदद बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश में जुटी है और बिन्नी को भी हताशा में टीम से जोड़ना पड़ा है.


विराट कोहली की पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति का मतलब है कि टीम को नंबर सात पर अच्छे बल्लेबाज की जरूरत है. अभी के हिसाब से लग रहा है कि बिन्नी को हरभजन की जगह अंतिम एकादश में लिया जा सकता है.

मुरली की चोट पर फिजियो की नजर
यह भी पता चला है कि मुरली विजय की हैमस्ट्रिंग की चोट पर टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट निगरानी रखे हुए हैं और उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement