दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने विशाल रैली का आयोजन किया. इसमें कांग्रेस, सपा, राजद और वामपंथी दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए. राहुल गांधी, खरगे और अखिलेश यादव जैसे दिग्गज नेताओं ने हुंकार भरी. दूसरी ओर बीजेपी ने इस रैली के खिलाफ प्रदर्शन किया.