scorecardresearch
 

शर्टलेस होकर हार्दिक पंड्या ने दौड़ाई फरारी कार, IPL से पहले दिखा स्वैग, VIDEO

हार्दिक पंड्या IPL 2026 से पहले अपने स्टाइलिश अंदाज और नई Ferrari के कारण चर्चा में हैं. वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे IPL में भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का वीडियो हो रहा है वायरल (Photo: ITG)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का वीडियो हो रहा है वायरल (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 से पहले एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार हार्दिक अपने खेल से नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से सुर्खियों में हैं. मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस कैंप में हार्दिक की एंट्री इतनी ग्रैंड रही कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया.

हार्दिक अपनी नई लग्जरी कार Ferrari 12Cilindri में पहुंचे. खास बात ये रही कि वो इस दौरान बेहद कैजुअल नजर आए. चप्पल पहनकर इस सुपरकार को ड्राइव करते स्पॉट हुए. उनके इस अंदाज ने फैंस और क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया.

हाल ही में हार्दिक को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ भी इस कार में ड्राइव करते देखा गया था. Ferrari 12Cilindri इटली की मशहूर कंपनी Ferrari की लेटेस्ट कारों में से एक है. इसमें दमदार V12 इंजन लगा है, जो 800 हॉर्सपावर से ज्यादा ताकत देता है और इसकी स्पीड करीब 340 किमी/घंटा तक जा सकती है. भारत में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

हार्दिक पहले से ही कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं, और उनकी कार कलेक्शन क्रिकेटर्स में सबसे शानदार मानी जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Top News: हार्दिक की बांहों में माहिका, पति फरमान संग हनीमून पर मोनालिसा

वर्ल्ड कप से IPL तक फुल कॉन्फिडेंस

हार्दिक पंड्या ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 217 रन बनाए और 9 विकेट लिए, जिससे टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर IPL 2025 में हार्दिक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, लेकिन असरदार था.

* 15 मैच में 224 रन
* स्ट्राइक रेट 160+

उनकी कप्तानी को लेकर सवाल जरूर उठते रहे हैं, लेकिन टीम के लिए उनका रोल अभी भी बेहद अहम है.

यह भी पढ़ें: रैंप पर उतरीं हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका, फैन्स बोले- ये भी करती हो

अब नजर IPL 2026 पर

मुंबई इंडियंस नई शुरुआत के लिए तैयार है और सबकी नजरें हार्दिक पर टिकी होंगी. चाहे वो उनका स्टाइल हो या उनका प्रदर्शन. कुल मिलाकर, वर्ल्ड कप की सफलता के बाद हार्दिक पूरे कॉन्फिडेंस में हैं और IPL 2026 में एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement