scorecardresearch
 

गुवाहाटी में होटल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, कई घायल

गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में महिलाओं समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.

Advertisement
X
 गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. (Photo: ITG)
गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. (Photo: ITG)

असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में सोमवार को गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में महिलाओं समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गोलीबारी एक होटल के अंदर की गई.

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि घटना के दौरान पांच लोगों को गोली मारी गई, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों में से कुछ होटल के कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं.

इस बीच, गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है.

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंता ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है. हमें चार शव मिले हैं, लेकिन अभी पोस्टमार्टम होना बाकी है, हम जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लेंगे.'

(Input: Hrijoy)

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement