scorecardresearch
 

तीन दिन बाद धवन ने खोला राज, नागपुर टेस्ट से क्यों ली छुट्टी

फैंस नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नागपुर टेस्ट से छुट्टी क्यों ले ली..?

Advertisement
X
शिखर धवन
शिखर धवन

कोलकाता टेस्ट के हीरो भुवनेश्वर कुमार को उनकी शादी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम से रिलीज किया गया. लेकिन फैंस ये नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने नागपुर टेस्ट से क्यों छुट्टी ले ली..? अब तीन दिन बाद धवन ने यह राज खोला है.

शिखर धवन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया है कि मेरी प्यारी बहन की शादी होने वाली है.#BSwedding. इस संदेश के बाद ही धवन के फैंस को समझ में आया कि उन्होंने टीम इंडिया से छुट्टी क्यों ली.

दरअसल, सोमवार रात बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि भुवनेश्वर और धवन ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से छुट्टी का अनुरोध किया था. बीसीसीआई ने यह भी बताया कि धवन मौजूदा सीरीज के तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Advertisement

ने सितंबर में अपनी बीमार पत्नी के चलते ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले 3 वनडे से छुट्टी ले ली थी. इससे पहले धवन अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही भारत लौट आए थे. धवन ने श्रीलंका दौरे के एकमात्र टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लिया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement