scorecardresearch
 

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के साथ टक्कर से पहले ही तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पिक्चर, भारत के लिए क्यों जरूरी है अहमदाबाद का फैसला

गुरुवार का दिन सुपर-8 का “सुपर गुरुवार” साबित हो सकता है. एक तरफ भारत की प्रतिष्ठा और सेमीफाइनल की उम्मीद दांव पर होगी, तो दूसरी तरफ दो मजबूत टीमें सीधी टक्कर में होंगी. ये दोनों ही मैच सेमीफाइनल के समीकरण को क्लियर कर सकते हैं.

Advertisement
X
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: ITG)
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में गुरुवार का दिन बेहद अहम होने वाला है. एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले हैं. एक ओर भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच है तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. ये भिड़ंत सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकते हैं. यानी यह सिर्फ दो मैच नहीं, बल्कि चार टीमों की किस्मत का फैसला है.

भारत vs जिम्बाब्वे: करो या मरो की जंग

चेन्नई में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती होगी. दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 पर पहुंच गया है. ऐसे में सिर्फ जीत काफी नहीं, बल्कि बड़ी जीत जरूरी है.

टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता टॉप ऑर्डर का फॉर्म है. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा अभी तक लय में नहीं दिखे हैं, जबकि ईशान किशन अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी अपनी स्ट्राइक रेट बढ़ानी होगी.

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के साथ मैच से ठीक पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, रिंकू सिंह के पिता की आई हेल्थ अपडेट

गेंदबाजी में हालांकि भारत मजबूत नजर आता है. बुमराह शानदार फॉर्म में हैं और अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती का साथ टीम को संतुलन देता है. भारत के लिए समीकरण साफ है. जिम्बाब्वे को हराना और वह भी बड़े अंतर से.

Advertisement

वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें अभी तक सुपर-8 में अपराजित हैं. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर साबित किया कि उनकी गेंदबाजी कितनी संतुलित है. यह मुकाबला तय करेगा कि सेमीफाइनल की दौड़ में कौन बढ़त बनाएगा.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: रन रेट भूल जाओ, अब भारत के सेमीफाइनल में जाने का बस एक तरीका बाकी... जान लें गणित

भारत के लिए क्यों अहम है अहमदाबाद की महाटक्कर

दिलचस्प बात यह है कि भारत का भविष्य सिर्फ उसके अपने मैच पर निर्भर नहीं है. अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो भारत के लिए रास्ता आसान हो सकता है. लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत जाती है, तो मेजबान टीम के लिए समीकरण और उलझ जाएंगे.

यानी चेन्नई और अहमदाबाद दोनों मैदानों पर होने वाले नतीजे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.

अब समझ लीजिए समीकरण

भारत का मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. इससे पहले अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मुकाबले का नतीजा सामने आ जाएगा. अगर विंडीज मैच जीता तो फिर भारत के लिए मुश्किल होगी. क्योंकि तब भारत सभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा जब वो अपने दोनों मैच जीतने के साथ ही ये दुआ भी करे की साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में भी जिम्बाब्वे से हार जाए.

Advertisement

लेकिन अगर साउथ अफ्रीका जीता तो फिर भारत की अगली टक्कर वेस्टइंडीज से होगी. यानी ये मुकाबला प्री सेमीफाइनल जैसा होगा. जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में जाएगा. लेकिन एक समीकरण और भी है कि अगर वेस्टइंडीज जीत जाए तो भारत को ये दुआ करनी होगी की जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका को हरा दे. 

फिलहाल इन दोनों मुकाबलों से ग्रुप 1 की सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक क्लियर हो जाएगी. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement