भारतीय क्रिकेट टीम के नए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम में शामिल किया गया. वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनें.
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. हालांकि अपने डेब्यू मैच में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गएं.
वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम चयन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने खासतौर पर संजू सैमसन की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जाहिर की.
यह भी पढ़ें: IPL खेला, सर्जरी कराई... अब नौकरी पर लौटा CSK का खिलाड़ी
संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'भारत की जर्सी में वैभव को देखकर खुशी हुई. लेकिन सैमसन का क्या? उन्हें ड्रॉप कर दिया? मजाक कर रहे हैं क्या.'
Great to see Vaibhav in India colours. But what about Samson! Dropped?? Are you kidding me!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 5, 2026
No, I guess, injured. Let’s hope it’s injury. Or it’s the most bizarre selection.
Could have easily batted at 3 if you wanted to get Vaibhav in.
उन्होंने आगे लिखा, 'उम्मीद है कि संजू सैमसन टीम से बाहर किसी चोट की वजह से हैं. अगर ऐसा नहीं है, तो यह सबसे अजीब टीम चयन होगा.' पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करना चाहते थे, तो संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराकर दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जगह दी जा सकती थी.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट, प्यार और दूरी... न्यूजीलैंड के पावर कपल की अनोखी लव स्टोरी
मांजरेकर की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बहस छिड़ गई है. कई प्रशंसकों ने भी सैमसन की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने वैभव सूर्यवंशी को भविष्य का बड़ा खिलाड़ी बताते हुए उनके चयन का समर्थन किया.
अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि संजू सैमसन की गैरमौजूदगी की आधिकारिक वजह क्या है और टीम मैनेजमेंट इस पर क्या स्पष्टीकरण देती है.