05 July 2026
By: AajTak Sports
न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ और एमेलिया केर की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. अलग-अलग देशों में क्रिकेट खेलने के बावजूद दोनों एक-दूसरे का पूरा साथ निभाते हैं.
Photo: Instagram/Nathan Smith
नाथन स्मिथ न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हैं. वहीं एमेलिया केर न्यूजीलैंड महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हैं.
Photo: Instagram/Nathan Smith
दोनों पिछले 4.5 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं. दोनों सालभर अलग-अलग देशों में क्रिकेट खेलते हैं.
Photo: Instagram/Nathan Smith
अलग-अलग लीग और इंटरनेशनल सीरीज के कारण दोनों का साथ में समय बिताना मुश्किल हो जाता है.
Photo: Instagram/Nathan Smith
नाथन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'एक ही टाइम जोन में होना भी उनके लिए खुशी की बात है क्योंकि अक्सर दोनों अलग-अलग महाद्वीपों में खेल रहे होते हैं.'
Photo: Instagram/Nathan Smith
नाथन ने बताया कि दोनों एक-दूसरे की सफलता और असफलता में साथ खड़े रहते हैं.
Photo: Instagram/Nathan Smith
दोनों अपने-अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं. नाथन स्मिथ ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं एमेलिया केर न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी कर रही हैं.
Photo: Instagram/Melie Kerr
व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर के बावजूद दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बने हुए हैं. यही वजह है कि इन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट का "Power Couple" कहा जाता है.
Photo: Instagram/Nathan Smith