IPL खेला, सर्जरी कराई... अब नौकरी पर लौटा CSK का खिलाड़ी

05 July 2026

By: AajTak Sports

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष ने अपने जज्बे से सभी का दिल जीत लिया है.

Photo: BCCI

रामकृष्ण घोष ने पुणे रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में अपनी ड्यूटी फिर से संभाल ली है.

Photo: BCCI

दरअसल IPL 2026 में अपने पहले ही मैच के दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था.

Photo: X/Rutufied

पैर की की सर्जरी के बाद वह सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव बूट पहनकर काम पर लौटे हैं.

Photo: Instagram/rksghosh

रामकृष्ण घोष की इस प्रोफेशनल कमिटमेंट, अनुशासन और सादगी के लिए सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर सराहना कर रहे हैं.

Photo: Instagram/rksghosh

IPL में डेब्यू करते ही रामकृष्ण घोष ने अपनी छाप छोड़ दी थी. उन्होंने अपने पहले ही विकेट के रूप में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया था.

Photo: BCCI

महाराष्ट्र के इस ऑलराउंडर ने 2022 में टी20 और 2023 में लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया था. 11 लिस्ट-ए मैचों में 21 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम भी दिखाया.

Photo: Instagram/rksghosh

वहीं बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 11 लिस्ट-ए मैचों में 246 रन बनाए हैं, जिसमें विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 के अपने पहले मुकाबले में पंजाब के खिलाफ खेली गई 73 रनों की शानदार पारी भी शामिल है.

Photo: Instagram/rksghosh

Read Next