महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स इसी हफ्ते 26 मई को रिलीज हो रही है. सचिन के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वहीं इसका इंतजार बॉलीवुड के कई सितारे कर रहे हैं. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने सचिन के लिए एक वीडियो डाला है. जिसका जवाब देते हुए सचिन ने रणवीर की तारीफ की.
रणवीर सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि ना सिर्फ देश को बल्कि उन्हें भी सचिन की फिल्म का इंतजार है. सचिन पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं. रणवीर बोले कि अब थियेटर्स भी स्टेडियम में तब्दील हो जाएंगे, जहां की आवाज सुनाई देगी.
Theatres turning into stadiums!
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
वहीं सचिन ने भी रणवीर को रिप्लाई करते हुए कहा कि मुझे तुम्हारे इस वीडियो को देखकर काफी खुशी हुई, तुम्हारी एनर्जी का कोई तोड़ नहीं है.
A billion rounds of applause for this video! You always leave me speechless with your energy levels . Thanks for your wishes
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
रणवीर सिंह के अलावा कई अन्य हस्तियों ने भी सचिन की आने वाली फिल्म का स्वागत किया और कहा कि हमें सचिन की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
देखें किसने क्या ट्वीट किया...?
So excited for tomorrow!! premiere.. 🎉🎉🎉
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal)
I'm so emotional just thinking of reliving 's life & career again. Will need a box of tissues to watch
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher)
Legend,God of all sports
— Babita Phogat (@BabitaPhogat)
Can't wait to see his story.Biopic should tax free in all over india
All the best
Looking forward to Bhaji ! Wishing him all the box office records! 💪👌
— Vijender Singh (@boxervijender)
Dream moment totally and looking forward to watch the biopic of the cricket legend ...Good luck to u sir 🏏👍
— Saina Nehwal (@NSaina)
Clearly I can't control my excitement 😀Thank you sir for inspiring us over the years! Yayy .
— Alia Bhatt (@aliaa08)
सचिन पर बनी फिल्म, ' सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्माता रवि भागचंदका के मुताबिक- एक क्रिकेटर का पहला बल्ला हमेशा अनमोल और खास होता है. क्योंकि वह इससे अपनी 'यात्रा' की शुरुआत करता है. यहां तक कि सचिन को भी याद है कि उनका पहला बल्ला उन्हें उनकी बहन सविता ने गिफ्ट किया था.
यह फिल्म में सचिन के क्रिकेट और से जुड़ी है. जिसमें उनके जीवन के उन पहलुओं का खुलासा किया गया है, जिन्हें पहले कभी या देखा या सुना नहीं गया है. हाल में जारी इस बायोग्राफिकल ड्रामा के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिसपॉन्स मिला है.