भारत भले ही सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर वर्ल्ड टी20 से बाहर हो गया लेकिन सचिन तेंदुलकर सहित अन्य महान क्रिकेटरों ने मेजबान टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और खिलाड़ियों से निराश नहीं होने की अपील की.
गौरतलब है कि भारत गुरुवार को वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल में हार गया जिससे खिलाड़ियों के साथ ही प्रशंसकों को भी गहरा झटका लगा. मैच के दौरान वानखेड़े में मौजूद रहे तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'भाग्य ने साथ नहीं दिया साथियों. यह अच्छा मैच था और आपने अच्छी तरह से मुकाबला किया. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को फाइनल के लिये शुभकामनाएं.'
Tough luck boys. It was a good match and well fought! Best wishes to West Indies and England for the finals.
— sachin tendulkar (@sachin_rt)
भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी टीम की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है, यह मायने नहीं रखता कि क्या हुआ. बहुत अच्छा खेले. आपने शुरू से ही बहुत अच्छा प्रयास किया.
Proud of the Indian cricket team, no matter what. Very well played!! Great effort guys right from the start.
— Pragyan Ojha (@pragyanojha)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि उन्होंने वानखेड़े में भारत बनाम वेस्टइंडीज जैसा मैच पहले नहीं देखा. उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या शानदार मैच था. मैंने इस तरह का मैच कभी नहीं देखा. वेस्टइंडीज को आज रात के जश्न से उबरने के लिये अगले दो दिन मिलेंगे.
What a game!! I've never seen anything like it. will need next 2 days to get over celebrations tonight
— Glenn McGrath (@glennmcgrath11)
Forget the result .... That was a fantastic game of Cricket ... 2 great teams .. Brilliant pitch .. Incredible crowd... Bloody Love T20 ..
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan)