भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मंगलवार (9 जून) को खेले गए मुकाबले में सभी की नजरें थीं वैभव सूर्यवंशी पर, लगा एक धाकड़ पारी आएगी, लेकिन वो बेहद सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद इंजर्ड रियान पराग की जगह टीम में शामिल किए गए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार, संतुलित और गंभीर शतकीय पारी खेली. उपकप्तान गायकवाड़ को टीम के कप्तान तिलक वर्मा का भी साथ मिला.
श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के पहले मुकाबले में इंडिया-A के लिए सबसे बड़ी चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी, लेकिन सुर्खियां ऋतुराज गायकवाड़ के नाम रहीं. चोटिल रियान पराग की जगह टीम में शामिल किए गए ऋतुराज ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की जीत की नींव रखी. ऋतुराज ने मैच में 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, इसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 88.60 रहा. ऋतुराज और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रनों की पार्टनरशिप हुई. तिलक ने बेहद स्लो पारी खेली. उन्होंने 97 गेंदों पर 60 रन बनाए.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
India A put up a strong total of 277/6 after 50 overs 👏
Vice-captain Ruturaj Gaikwad's 1️⃣0️⃣1️⃣(114) and Captain Tilak Varma's 6️⃣0️⃣(97) led the charge 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#TriNationSeries | #SLAvINDA pic.twitter.com/ceqxYs0XEC
भारतीय टीम को लगे शुरुआती झटके
दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, युवा बल्लेबाज ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन वह 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
वैभव ने अपनी छोटी पारी में 3 चौके लगाए, मगर बड़ी पारी खेलने से चूक गए, उनको मोहम्मद शिराज ने कप्तान साहन अराचिगे के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट चमिका करुणारत्ने की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह भारत ए टीम का स्कोर 16/2 हो गया.
वैभव और प्रभसिमरन के आउट होने के बाद कप्तान गायकवाड़ ने प्रियांश आर्य के साथ मोर्चा संभाला. गायकवाड़ को दूसरे छोर से प्रियांश आर्य का अच्छा साथ मिला. प्रियांश ने 32 गेंदों में 32 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद गायकवाड़ ने तिलक के साथ शानदार पार्टनरशिप की. अंत में आकर सूर्यांश शेडगे (14 गेंदों पर नाबाद 26 रन) और आयुष बदोनी (18 गेंदों पर 24) ने कुछ आकर्षक शॉट खेले और टीम का स्कोर 277/6 तक पहुंचाया.
रियान की जगह हुई थी ऋतुराज की एंट्री
दिलचस्प बात यह रही कि इस टूर्नामेंट के लिए मूल स्क्वॉड में ऋतुराज गायकवाड़ शामिल नहीं थे. रियान पराग के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली थी. मिले हुए इस मौके को ऋतुराज ने पूरी तरह भुनाया और शतक जड़कर चयनकर्ताओं को भी मजबूत संदेश दिया. ऋतुराज टीम के उपकप्तान भी हैं.
मैच से पहले चर्चा वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर थी, लेकिन मैदान पर ऋतुराज गायकवाड़ ने साबित कर दिया कि अनुभव और क्लास का कोई विकल्प नहीं होता. उनके शतक की बदौलत इंडिया-A ने टूर्नामेंट ने सटीक स्कोर बनाया.