लॉर्ड्स में 19 जुलाई (रविवार) को तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उनके भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
दिनेश लाड ने कहा, 'दो दिन पहले मेरी रोहित से बात हुई थी. मैंने उससे कहा था कि मैं तुम्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहता हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि तुम वहां जरूर रहोगे. आज उसने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वह क्या करने की क्षमता रखता है.'
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-विराट कोहली के भविष्य पर युवराज सिंह ने मांगी क्लैरिटी, गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स को दी खास सलाह
दिनेश लाड कहते हैं, 'पिछले कुछ समय से लगातार यह आलोचना हो रही थी कि रोहित शर्मा को संन्यास ले लेना चाहिए, उसने टीम इंडिया के लिए काफी कर लिया है और अब उसका समय खत्म हो गया है. लेकिन मैं कभी भी इस आलोचना से सहमत नहीं था. मुझे हमेशा उसकी क्षमता पर विश्वास था और आज उसने अपनी बल्लेबाजी से सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया.'
VIDEO | Delhi: Reacting to Rohit Sharma's 138-run knock at Lord's, his childhood coach Dinesh Lad says, "Two days ago, I spoke to him. I told him that I want to see him playing in the 2027 ODI World Cup, and I was confident that he would be there. Today, he showed everyone what… pic.twitter.com/4z0xHH6wfD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2026
दिनेश लाड ने बताया, 'आज जिस तरह उसने अपनी पारी को संभाला, गति दी और अंत तक बनाया, उसने उसके अनुभव, धैर्य और क्लास को साबित कर दिया. मेरी नजर में उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का हकदार है. आलोचक हमेशा आलोचना करते रहेंगे, लेकिन इन बातों का रोहित पर कोई असर नहीं पड़ता. उसका पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल और टीम के लिए योगदान देने पर रहता है.'
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में युवराज की शाही एंट्री, बेल बजाकर लूट ली महफिल, PHOTO
दिनेश लाड ने कहा, 'रोहित भारत को टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जिता चुका है. लेकिन उसके मन में दो बातें हमेशा रही हैं, 2011 वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिल पाने का दर्द और 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार का दुख. तभी से उसका सबसे बड़ा सपना भारत को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताना है. अगर भारत अगले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहता है, तो रोहित शर्मा का टीम में होना बेहद जरूरी है.'