scorecardresearch
 

र‍िंकू सिंह को IPL में बड़ी जिम्मेदारी, KKR में शुरू हुआ लीडरशिप ट्रांजिशन

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

Advertisement
X
रिंकू सिंह कोलकाता नाइटराइडर्स के उपकप्तान बनाए गए हैं (Photo: PTI)
रिंकू सिंह कोलकाता नाइटराइडर्स के उपकप्तान बनाए गए हैं (Photo: PTI)

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए विस्फोटक बल्लेबाज र‍िंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. यह कदम फ्रेंचाइजी की भविष्य की लीडरशिप प्लानिंग का साफ संकेत माना जा रहा है.

रिंकू सिंह, कप्तान अंज‍िक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. KKR के CEO वेंकी मैसूर ने नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 (Knights Unplugged 3.0) इवेंट में इसकी आधिकारिक घोषणा की.

टीम के हेड कोच अभ‍िषेक नायर ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि रिंकू पिछले कुछ सालों में एक लीडर के तौर पर विकसित हुए हैं. उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद खासकर उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी देने का सही समय है, 

रिंकू सिंह का सफर IPL की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक रहा है. 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदे गए रिंकू को IPL 2025 से पहले 13 करोड़ में रिटेन किया गया. पांच लगातार छक्के लगाकर मैच जिताने के बाद उन्होंने खास पहचान बनाई और टीम इंडिया में जगह भी पक्की की.

शाहरुख खान के बाद रिंकू सिंह का नाम
इवेंट के दौरान रहाणे और रिंकू दोनों को स्टेज पर बुलाया गया, जहां फैन्स ने 'captain kore dao Rinku' (कैप्टन रिंकू कर डालो) के नारे लगाए. रहाणे ने रिंकू की तारीफ करते हुए कहा-जब KKR का नाम आता है तो सबसे पहले शाहरुख खान का नाम याद आता है और उनके बाद रिंकू सिंह का. रिंकू ने भी फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी.

Advertisement

KKR की टीम में कौन-कौन इंजर्ड? 
इवेंट के दौरान टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मौजूद थे, जबकि हर्षित राणा, मथीशा पथिराना और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं. आकाश दीप IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है. KKR की टीम 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

केकेआर ने इस सीजन से  पहले अपनी बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव किए हैं. टीम ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि कैमरन ग्रीन के लिए रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई. नई टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट और सुनील नरेन जैसे आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं.

रसेल को मिला खास सम्मान
KKR के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब 'पावर कोच' की नई भूमिका में नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया.

2014 से KKR का हिस्सा रहे रसेल ने टीम को 2014 और 2024 में खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि IPL जीतना अलग ही एहसास होता है और 2024 की जीत के बाद वह भावुक हो गए थे.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement