scorecardresearch
 

वनडे में भी आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे: रहाणे

मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आज यहां कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को शानदार सफलता आक्रामक रवैया अख्तियार करने से मिली और वह आगामी पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भी इसी तरह का खेल जारी रखेगा.

Advertisement
X
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे

मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आज यहां कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को शानदार सफलता आक्रामक रवैया अख्तियार करने से मिली और वह आगामी पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भी इसी तरह का खेल जारी रखेगा. भारत ने हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और रहाणे ने कहा कि आक्रामक रवैया अपनाने के कारण उन्हें यह सफलता मिली. रहाणे ने यहां एचपीसीए स्टेडियम में पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगता है कि अनुशासन महत्वपूर्ण होगा. टेस्ट सीरीज में हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली, हमारा रवैया हर समय आक्रामक रहा. इसलिए फिर से हम आक्रामक रवैया अख्तियार करेंगे.


हम विदेशी टीम के मजबूत और कमजोर पक्षों पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता से खेलेंगे. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि शुरू में लय हासिल करना पांच मैचों की सीरीज में महत्वपूर्ण साबित होगा. सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां खेला जाएगा. रहाणे ने कहा, ‘मैं वास्तव में वनडे सीरीज को लेकर उत्साहित हूं विशेषकर टेस्ट सीरीज के बाद . लेकिन यहां नए सिरे से शुरूआत करना महत्वपूर्ण है. लय हासिल करना महत्वपूर्ण होगा. लय बनाए रखने के लिए पहला मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण होगा.' मुंबई के इस बल्लेबाज से पूछा गया कि एक बल्लेबाज के लिए इतने कम समय में एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में सामंजस्य बिठाना कितना मुश्किल होता है. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह पूरी तरह से मानसिक सामंजस्य से जुड़ा है. क्योंकि पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते हमारे लिए किसी भी प्रारूप में सामंजस्य बिठाना महत्वपूर्ण है.

Advertisement


मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आज यहां कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को शानदार सफलता आक्रामक रवैया अख्तियार करने से मिली और वह आने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भी इसी तरह का खेल जारी रखेगा. भारत ने हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और रहाणे ने कहा कि आक्रामक रवैया अपनाने के कारण उन्हें यह सफलता मिली.


रहाणे ने यहां एचपीसीए स्टेडियम में पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि अनुशासन महत्वपूर्ण होगा. टेस्ट सीरीज में हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली, हमारा रवैया हर समय आक्रामक रहा. इसलिए फिर से हम आक्रामक रवैया अख्तियार करेंगे. हम विदेशी टीम के मजबूत और कमजोर पक्षों पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता से खेलेंगे.' उन्होंने इसके साथ ही कहा कि शुरू में लय हासिल करना पांच मैचों की सीरीज में महत्वपूर्ण साबित होगा. श्रृंखला का पहला मैच रविवार को यहां खेला जाएगा. रहाणे ने कहा, 'मैं वास्तव में वनडे सीरीज को लेकर उत्साहित हूं. विशेषकर टेस्ट सीरीज के बाद. लेकिन यहां नए सिरे से शुरूआत करना महत्वपूर्ण है. लय हासिल करना महत्वपूर्ण होगा. लय बनाए रखने के लिए पहला मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण होगा.' मुंबई के इस बल्लेबाज से पूछा गया कि एक बल्लेबाज के लिए इतने कम समय में एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में सामंजस्य बिठाना कितना मुश्किल होता है, उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह पूरी तरह से मानसिक सामंजस्य से जुड़ा है क्योंकि पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते हमारे लिए किसी भी प्रारूप में सामंजस्य बिठाना महत्वपूर्ण है.

Advertisement


भारत ने लंबे व्यस्त सत्र को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को विश्राम दिया है. टीम में जयंत यादव, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, मनदीप सिंह और मनीष पांडे जैसे युवा खिलाड़ी रखे गए हैं. रहाणे का मानना है कि नए लड़कों को मौका देना अच्छ कदम है. उन्होंने कहा, ‘नए खिलाड़ियों के टीम में आने से मैं वास्तव में उत्साहित हूं. सभी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने भारत ए सीरीज में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ ने रणजी ट्राफी मैचों में बेहतर खेल दिखाया. यह उच्च स्तर की क्रिकेट में नए खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और अवसर देने से जुड़ा है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement