scorecardresearch
 

MI vs PBKS: प्रभस‍िमरन सिंह के IPL में रन ही रन, व‍िपक्षी टीमें बेदम, क्या टीम इंड‍िया में पड़ेंगे अगले कदम?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंड‍ियंस के बीच मुकाबले में प्रभस‍िमरन सिंह ने महज 39 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. यही प्रभस‍िमरन सिंह लगातार आईपीएल में पंजाब के ल‍िए चमक रहे हैं. वह पंजाब के लिए दोहरी जिम्मेदारी रहे हैं, व‍िकेटकीप‍िंग के साथ ओपन‍िंग बल्लेबाजी, ऐसे में सवाल है कि क्या प्रभस‍िमरन सिंह टीम इंड‍िया में आने के दावेदार हैं?

Advertisement
X
IPL में गरज रहा प्रभस‍िमरन सिंह का बल्ला (Photo: ITG)
IPL में गरज रहा प्रभस‍िमरन सिंह का बल्ला (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 में गुरुवार (16 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंड‍ियंस (MI) को सात विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां एक तरफ क्व‍िंटन ड‍िकॉक (Quinton de Kock) का शतक भी टीम को नहीं बचा सका, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में टारगेट हासिल कर लिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए. ड‍िकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 112 रन ठोके. उन्होंने नमन धीर (50) के साथ 68 गेंदों में 122 रन की बड़ी साझेदारी की. इसके बाद कप्तान हार्द‍िक पंड्या (14) के साथ 23 गेंदों में 41 रन जोड़े.

पंजाब की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि शशांक सिंह को एक सफलता मिली.

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन इसके बाद प्रभस‍िमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच का रुख ही बदल दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 139 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की.

Advertisement

प्रभस‍िमरन सिंह ने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जबकि अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन की तेज पारी खेली. पंजाब ने यह टारगेट सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है.

प्रभस‍िमरन सिंह आईपीएल 2026 में ब‍िखेर रहे जलवा 
बड़ी बात यह है कि  मौजूदा IPL के माध्यम से टीम इंड‍िया के लिए एक और व‍िकेटकीपर का ऑपशन तैयार हो गया है. 25 साल के पंजाब किंग्स के प्रभस‍िमरन सिंह  अब तक इस आईपीएल में 5 मैचों में 211 रन बना चुके हैं. जहां उनका एवरेज 70.33 का है, वहीं वो     172.95 के स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं.

 मौजूदा आईपीएल में 22 चौके, 11 छक्के जड़ चुके हैं. उन्होंने व‍िकेटों के पीछे भी बतौर व‍िकेटकीपर भी काफी मुस्तैदी द‍िखाई और बिजली की गत‍ि से 3 कैच भी पकड़ चुके हैं.  उनका ओपन‍िंग करना तो वैसे भी पंजाब के लिए सोने पर सुहागे की तरह है. 

प्रभस‍िमरन सिंह का आईपीएल में कैसा रहा है सफर 
प्रभस‍िमरन सिंह को पंजाब किंग्स (पहले किंग्स XI पंजाब) ने 2019 में पहली बार टीम में लिया था. फिर 2022 की नीलामी में उन्हें 60 लाख रुपये में दोबारा खरीदा गया.

2023 में उनका शानदार सीजन रहा. उन्होंने 103 रन की बड़ी पारी खेलकर द‍िल्ली कैप‍िटल्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. 2023 में 14 मैचों में 358 रन बनाए थे, वहीं एक कैच भी पकड़ा था. 2024 में उनके साथ कोई तय ओपनिंग पार्टनर नहीं था, फिर भी उन्होंने अच्छी शुरुआत दी. उस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 334 रन बनाए. 

Advertisement

2025 के मेगा ऑक्शन से पहले PBKS ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. उनके साथ सिर्फ शशांक स‍िंह को ही रखा गया था. प्रभस‍िमर सिंह ने टीम का भरोसा सही साबित किया और 549 रन बनाए. साथ ही प्र‍ियांश आर्य के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, इस दौरान उन्होंने दो कैच एक स्टम्प भी किया था. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

  • क्या प्रभस‍िमरन सिंह को आने वाले समय में टीम इंड‍िया में मौका मिलेगा?

Advertisement
Advertisement