scorecardresearch
 

'PCB पर एजेंट्स का कंट्रोल', पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने मोहस‍िन नकवी को लताड़ा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अहमद शहजाद ने PCB और मोहसिन नकवी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि टीम कुछ खिलाड़ियों और उनके एजेंट्स के कंट्रोल में है. T20 वर्ल्ड कप में नाकामी और बांग्लादेश से ODI सीरीज हार के बाद PCB की कार्यशैली और सेलेक्शन पॉल‍िसी पर भी उन्होंने सवाल उठाए.

Advertisement
X
मोहस‍िन नकवी पर अहमद शहजाद ने किया सीधा वार (Photo: Getty)
मोहस‍िन नकवी पर अहमद शहजाद ने किया सीधा वार (Photo: Getty)

पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रहा है. टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) और इसके चेयरमैन मोहस‍िन नकवी पर सीधा हमला बोला है. शहजाद ने बोर्ड को 'कमजोर' बताते हुए आरोप लगाया कि टीम पर कुछ खिलाड़ियों और उनके एजेंट्स का कंट्रोल हो गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड से बाहर हो गई और लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. इसके तुरंत बाद बांग्लादेश दौरे पर भी टीम को 1-2 से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी.

यह हार इसलिए भी खास रही क्योंकि बांग्लादेश ने 11 साल बाद अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती. इस दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद कमजोर दिखी. पहले मैच में टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई, जबकि निर्णायक मुकाबले में 291 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी.

शहजाद ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों जैसे  शाहीन शाह आफरीदी और मोहम्मद र‍िजवान के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए, जो पिछले कुछ समय से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'लर्न ही लर्न हो गया...', अहमद शहजाद ने मोहम्मद र‍िजवान को धो डाला, पाकिस्तान की बांग्लादेश से हार के बाद फूटा गुस्सा

Advertisement

उन्होंने कहा- आपने 5-7 साल पहले PSL के लिए जिन खिलाड़ियों को ब्रांड बनाया, वही आज टीम का चेहरा हैं. 6-8 खिलाड़ी ही पाकिस्तान टीम और लीग दोनों को चला रहे हैं. क्या ये खिलाड़ी पाकिस्तान की किस्मत बदलेंगे?

शहजाद यहीं नहीं रुके. उन्होंने PCB पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड ने खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा ताकत दे दी है. आपने उन्हें स्पॉन्सरशिप दी, कप्तानी दी, और पूरी टीम उनके हवाले कर दी. उन्होंने पार्टी की, पैसे कमाए, लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम में फिजियो पर चलेगी तलवार... बाबर आजम-फखर जमां से है कनेक्शन

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों में जिम्मेदारी लेने की कमी है और वे आज भी अपनी गलतियां मानने को तैयार नहीं हैं. आज भी कोई खिलाड़ी जिम्मेदारी नहीं लेता, सिर्फ एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं. उनका ईगो इतना बड़ा है कि टूट नहीं रहा. मैंने अपने जीवन में PCB को इतना कमजोर कभी नहीं देखा, है. शहजाद ने जोड़ा.

शहजाद के मुताबिक, PCB अब खिलाड़ियों के सामने झुकता नजर आता है और नए खिलाड़ियों को मौका देने में भी विफल रहा है. हर टूर्नामेंट के बाद नए बहाने बनाए जाते हैं, लेकिन अब जनता उनका पैटर्न समझ चुकी है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के सलमान आगा की फिर फजीहत, क्रिकेट रूल बनाने वाली संस्था ने रन आउट विवाद पर सुना डाला

Advertisement

अब पाकिस्तान की अगली चुनौती इंग्लैंड दौरा है, जहां टीम 19 अगस्त से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में टीम की साख दांव पर होगी और PCB पर भी नजरें टिकी रहेंगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement