scorecardresearch
 

बस फेयरवेल गेम बचा है? एमएस धोनी की IPL में वापसी पर रव‍िचंद्रन अश्व‍िन का बड़ा बयान

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में एमएस धोनी अब तक नहीं खेले हैं और रव‍िचंद्रu को उनकी वापसी की उम्मीद कम लगती है. CSK बिना धोनी के संतुलन बना चुकी है. अश्विन के मुताबिक, अगर टीम हारती है तो धोनी को फेयरवेल मैच मिल सकता है. फिलहाल CSK प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है.

Advertisement
X
क्या ‘थाला’ की वापसी अब मौजूदा आईपीएल में मुश्किल है? (Photo: PTI)
क्या ‘थाला’ की वापसी अब मौजूदा आईपीएल में मुश्किल है? (Photo: PTI)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है, लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (Ravichandran Ashwin) ने इस पर बड़ा बयान देकर चर्चा और तेज कर दी है. अश्विन का मानना है कि धोनी का इस सीजन में नियमित तौर पर खेलना मुश्किल है और वह सिर्फ एक फेयरवेल मैच तक सीमित रह सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने 5 मई को दिल्ली में द‍िल्ली कैप‍िटल्स ( Delhi Capitals) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत किया. खास बात यह रही कि टीम ने यह प्रदर्शन धोनी के बिना ही किया, जो इस पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर मैच के बाद बातचीत करते हुए अश्विन ने साफ कहा कि मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में धोनी की एंट्री आसान नहीं है. उन्होंने कहा- अगर धोनी आते हैं तो टीम का कॉम्बिनेशन बदलना पड़ेगा. अभी इसकी संभावना बहुत कम है. अगर टीम अगले तीन में से दो मैच हारती है, तो शायद उन्हें चेन्नई में फेयरवेल गेम मिल सकता है.

IPL में क्यों नहीं खेल रहे धोनी?
धोनी IPL 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. सीजन शुरू होने से पहले उन्हें काफ स्ट्रेन (calf strain) हुआ था, जिसके चलते वह मैदान से दूर हैं. हालांकि CSK मैनेजमेंट ने कई बार संकेत दिए कि वह वापसी कर सकते हैं, लेकिन 39 वर्षीय दिग्गज ज्यादातर मैच डे से दूर ही रहे हैं, भले ही नेट्स में कभी-कभार अभ्यास करते दिखे हों.

Advertisement

सीजन की शुरुआत में CSK का संतुलन बिगड़ा हुआ नजर आ रहा था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. बैटिंग यूनिट लय में आ चुकी है, गेंदबाजी भी स्थिर दिख रही है, और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी मिड-सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

यही वजह है कि अश्विन का मानना है कि इस समय टीम के संतुलन के साथ छेड़छाड़ करना समझदारी नहीं होगी. अगर धोनी को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है, तो बैटिंग ऑर्डर या ओवरसीज कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है.

क्या प्लेऑफ में पहुंचेगी CSK?
कुछ हफ्ते पहले तक CSK प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर मानी जा रही थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदले हैं.
दिल्ली पर जीत के बाद टीम के 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वह टॉप-5 की होड़ में बनी हुई है. अब CSK के अगले दो मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हैं. पहला 10 मई को घर में और दूसरा 15 मई को बाहर. ये मैच टीम को सही समय पर मोमेंटम देने का बड़ा मौका बन सकते हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement