scorecardresearch
 

'जब बोर हो जाऊंगा, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा', रिटायरमेंट पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद ने साफ किया है कि वह फिलहाल रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं. 35 वर्षीय शमी ने कहा कि वह क्रिकेट तब छोड़ेंगे जब उन्हें बोरियत महसूस होगी. शानदार घरेलू प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर चल रहे शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर फोकस कर रहे हैं.

Advertisement
X
मोहम्मद शमी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं (Photo: PTI)
मोहम्मद शमी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं (Photo: PTI)

मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. 35 वर्षीय  अनुभवी तेज गेंदबाज ने साफ शब्दों में कहा है कि वह तब तक क्रिकेट नहीं छोड़ेंगे, जब तक उन्हें खुद इस खेल से बोरियत महसूस नहीं होने लगती.

शमी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा- जब मैं थक जाऊंगा, तब मैं खुद फैसला लूंगा. लेकिन अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसे विचार आपको मानसिक रूप से कमजोर करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि रिटायरमेंट का फैसला पूरी तरह से उनका अपना होगा, किसी चयन, उम्र या चोट के कारण नहीं. शमी ने कहा अगर आपके मन में रिटायरमेंट का ख्याल आता है, तो इसका मतलब है कि आप थक चुके हैं. और अगर आप थक चुके हैं, तो आप बोर हो चुके हैं. मैंने पहले भी कहा है कि जिस दिन मैं उठकर खुद को बोर महसूस करूंगा, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा. 

यह भी पढ़ें: BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी नदारद

Advertisement

गौरतलब है कि शमी ने भारत के लिए आखिरी बार आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान खेलते दिखे थे. इसके बाद से वह करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल के लिए 67 विकेट झटके.

टीम इंड‍िया की सेलेक्शन कमेटी जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं, उन्होंने तब से अब तक उन्हें टीम में जगह नहीं दी है. हालांकि, इस पर शमी का नजरिया बिल्कुल साफ है. उन्होंने कहा- मैं वही कंट्रोल कर सकता हूं जो मेरे हाथ में है, यानी मेरा प्रदर्शन. बाकी किस्मत को मैं बदल नहीं सकता हूं. 
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए पहला ट्रेड... शार्दुल ठाकुर ने छोड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ, अब इस टीम से खेलेंगे

इस बीच, आईपीएल में शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रांसफर होकर पहुंचे हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरा उतरने का वादा किया. शमी ने कहा- एक गेंदबाज के तौर पर मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा. मेरी कोशिश रहेगी कि टीम की उम्मीदों पर खरा उतरूं. अगर लखनऊ ने मुझ पर भरोसा दिखाया है, तो मैं पूरी मेहनत करूंगा. मेरे लिए सबसे अहम संतुष्टि है कि मेरी मेहनत का मुझे सही रिजल्ट मिले. 

Advertisement

शमी के इस बयान से साफ है कि उम्र और टीम से बाहर होने के बावजूद उनके अंदर क्रिकेट को लेकर वही जुनून और भूख बरकरार है, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल किया.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement