scorecardresearch
 

MI vs SRH: रोहित शर्मा को आखिर हुआ क्या है? IPL में लगातार चौथे मैच से हुए बाहर

रोहित शर्मा IPL 2026 में लगातार चौथा मैच भी नहीं खेल पाए हैं.हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में उन्हें और समय लगेगा.उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी कमजोर दिख रही है और टीम को ओपनिंग में परेशानी हो रही है.

Advertisement
X
रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में लगातार चौथे मैच से हुए बाहर (Photo: ITG)
रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में लगातार चौथे मैच से हुए बाहर (Photo: ITG)

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक और झटका लगा है.टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा लगातार चौथा मैच भी नहीं खेल पाए.सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को हुए मुकाबले में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने साफ कर दिया कि रोहित को अभी वापसी में थोड़ा और समय लगेगा.उन्होंने कहा कि रोहित पूरी तरह फिट नहीं हैं और टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं.दरअसल, रोहित शर्मा 12 अप्रैल से टीम से बाहर हैं.उन्हें आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी.तब से वह मेडिकल टीम के साथ रिकवरी पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं.

रोहित की गैरमौजूदगी का असर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी पर साफ दिख रहा है.टीम ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर जूझ रही है.Quinton de Kock, Ryan Rickelton और डेनिश मालेवार जैसे खिलाड़ियों को आजमाया गया, लेकिन कोई भी खुद को साबित नहीं कर पाया.

खासकर डेनिश मालेवार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिन्होंने पिछले दो मैचों में 2 और 0 रन बनाए.इससे टीम की शुरुआत कमजोर रही है और मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ा है.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि कई मैच मिस करने के बावजूद रोहित शर्मा अभी भी टीम के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं.उन्होंने 137 रन 45.66 की औसत और 165 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

अब सवाल यह है कि रोहित शर्मा की वापसी कब होगी और तब तक क्या मुंबई इंडियंस अपनी स्थिति संभाल पाएगी? टीम के लिए आने वाले मैच बेहद अहम हैं और रोहित की गैरमौजूदगी बड़ी चिंता बनी हुई है.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement