इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाला मुकाबला हाई-वोल्टेज रहने वाला है. इस मैच से पहले LSG के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी अब लगभग तय मानी जा रही है, जो टीम की गेंदबाजी को और धार दे सकती है.
इंजरी के चलते शुरुआती मैचों से बाहर रहे मयंक यादव को लेकर अब टीम मैनेजमेंट पूरी तरह पॉजिटिव नजर आ रहा है. बुधवार को होने वाले मैच से पहले मयंक ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पॉट बॉलिंग की और इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ लंबी चर्चा भी की. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वह मैच खेलने के लिए तैयार हैं.
New 𝘤𝘩𝘢𝘭𝘭𝘦𝘯𝘨𝘦𝘳. Same intent. 👊🔥 pic.twitter.com/WHtzrXjT4I
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 15, 2026
LSG के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने भी मयंक की फिटनेस और तैयारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि मयंक शुरुआत में टीम के प्लान में इसलिए नहीं थे क्योंकि वह मैच फिटनेस के लिहाज से पूरी तरह तैयार नहीं थे. हालांकि, अब उन्होंने अपनी बॉलिंग लोड और रिद्म पर काफी मेहनत की है और टीम को लगता है कि वह खेलने के लिए तैयार हैं.
मूडी ने यह भी माना कि टीम की गेंदबाजी अब तक मजबूत रही है, लेकिन बल्लेबाजी ने निराश किया है. LSG ने लगातार अच्छे बॉलिंग प्रदर्शन किए हैं, लेकिन स्कोरबोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बना पाई है, जिससे टीम को नुकसान उठाना पड़ा.
यह भी पढ़ें: सानिया संग दिखा अर्जुन तेंदुलकर का कूल अंदाज, बहन सारा ने लूटी महफिल
मयंक यादव की एंट्री से कौन होगा टीम से बाहर?
मयंक यादव की संभावित वापसी से टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय माना जा रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा. आवेश खान, जो खुद इंजरी से लौटे हैं, इस समय प्रेशर में दिख रहे हैं.
टॉम मूडी ने यह भी बताया कि टीम की पेस अटैक लगभग पूरी तरह फिट हो चुकी है. मयंक, आवेश और मोहसिन खान, तीनों लंबे समय तक चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब मेडिकल टीम की मेहनत से सभी उपलब्ध हैं. मोहसिन खान को लेकर फैसला मैच के दिन लिया जाएगा.
बेंगलुरु के बल्लेबाजी के लिए मुफीद मैदान पर RCB के खिलाफ यह मुकाबला LSG के लिए आसान नहीं होगा. ऐसे में मयंक यादव की रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. उनकी वापसी से LSG को नई ऊर्जा और धार मिलने की पूरी उम्मीद है.