scorecardresearch
 

LSG vs DC, IPL 2026 Live Score: कप्तान ऋषभ पंत ने दिया सरप्राइज... मिचेल मार्श संग ओपन करने उतरे

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals IPL Live Cricket Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है. दोनों ही टीमों ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है. इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर फैन्स की निगाहें हैें.

Advertisement
X
IPL 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ (Photo: ITG)
IPL 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ (Photo: ITG)

LSG vs DC IPL 2026 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-5 में आज (1 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स का कोई विकेट नहीं गिरा है. ऋषभ पंत और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों  के लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था. दिल्ली कैपिटल्स जहां पांचवें स्थान पर रही थी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7वां स्थान हासिल किया था. दोनों ही टीमें अब मौजूदा सीजन में अच्छा खेल दिखाने के लिए मैदान पर उतरी हैं. दिल्ली-लखनऊ मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करत रहिए...

यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चार मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स विजेता बनी. यानी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबले तगड़े रहे हैं.

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स H2H
कुल IPL मुकाबले: 7
लखनऊ ने जीते: 3
दिल्ली ने जीते: 4

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया और प्रिंस यादव.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement