scorecardresearch
 

कप्तान ऋषभ पंत का दांव उल्टा पड़ा… ओपनिंग में आए, रन आउट होकर पवेलियन लौटे

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे, जो फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी पड़ गया और वह जल्दी पवेलियन लौट गए.

Advertisement
X
ऋषभ पंत को मुकेश कुमार ने रन आउट किया. (Photo: BCCI)
ऋषभ पंत को मुकेश कुमार ने रन आउट किया. (Photo: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ओपनिंग करने का जिम्मा संभाला. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम हुए मैच में ऋषभ ने मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत की, जबकि एडेन मार्करम को नंबर-3 पर भेजा गया.

पिछले सीजन में मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी ने लगभग 1100 रन बनाए थे, ऐसे में ऋषभ पंत का यह फैसला काफी हैरान करने वाला था. ऋषभ ने पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और दूसरी ही गेंद पर शानदार चौका लगाया, लेकिन इसके बाद वह लय नहीं पकड़ सके.

ऋषभ पंत ने कुल 9 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी रन आउट के रूप में खत्म हुई, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.
यह भी पढ़ें: 'IPL के बाद टीम इंडिया में मौका मिलेगा...', वैभव सूर्यवंशी पर फिदा पाकिस्तानी क्रिकेटर

तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की आखिरी बॉल पर मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला, जिसे गेंदबाज ने पकड़ने की कोशिश की. इस कोशिश में गेंद मुकेश के हाथ से छिटककर सीधे स्टम्प्स पर लग गई. उस समय ऋषभ पंत क्रीज से बाहर थे और इस तरह वह रन आउट हो गए.
यह भी पढ़ें: 'मेहनत के हिसाब से पैसा नहीं मिलता', IPL छोड़ PSL क्यों खेल रहा ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, बताई पूरी वजह

Advertisement

पिछले आईपीएल सीजन में ऋषभ पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेलते हुए 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए थे. ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत में उनका यह नया प्रयोग भी सफल नहीं रहा और टीम को शुरुआती झटका लगा.

ऋषभ पंत ने आईपीएल में अब तक केवल 6 पारियों में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली है. इस दौरान उन्होंने 22.00 की औसत 132 रन बनाए हैं. आईपीएल में बतौर ओपनर ऋषभ का बेस्ट स्कोर 69 रन रहा है.

आईपीएल में ऋषभ पंत (बतौर ओपनर)
69 (40)
2 (8)
32 (26)
1 (2)
21 (18)
7 (9)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement