जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तेज बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जलस्तर काफी बढ़ गया है. जिला प्रशासन ने निवेदन किया है कि गैरजरूरी यात्राएं स्थगित करें और नदियों तथा नालों को पार न करें. नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.