scorecardresearch
 

हाथ में दंड, तन पर RSS का गणवेश... सुर्खियों में टीम इंडिया का ये पूर्व क्रिकेटर, तस्वीरें वायरल

क्रिकेट से संन्यास के बाद केदार जाधव सामाजिक गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं. केदार जाधव की RSS के विजयादशमी उत्सव में भागीदारी और गणवेश में साझा की गई तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

Advertisement
X
केदार जादव ने भारत के लिए 82 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. (Photo: Instagram/kedarjadhavofficial)
केदार जादव ने भारत के लिए 82 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. (Photo: Instagram/kedarjadhavofficial)

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए. 20 अक्टूबर (मंगलवार) को पुणे के डेक्कन जिमखाना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संघ के पथ संचलन में हिस्सा लिया. जाधव ने इस दौरान संघ के गणवेश में अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें चर्चा में आ गईं.

केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों और उसके विचारों से जुड़ा संदेश साझा किया. वह सफेद शर्ट, खाकी पैंट और काली टोपी पहने नजर आए. पंथ संचालन के दौरान उनके हाथ में दंड (बांस की लाठी) भी था.

41 साल के केदार जाधव ने 3 जून 2024 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी थी. जाधव ने 16 नवंबर 2014 को रांची में श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और छह अर्धशतक निकले. गेंदबाजी में भी जाधव ने योगदान दिया और ओडीआई क्रिकेट में 27 विकेट अपने नाम किए. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जाधव ने नौ मुकाबले खेले और 58 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 123.23 रहा.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में केदार जाधव चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमों का हिस्सा रहे. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई के लिए खेलते हुए भी उन्होंने कई मौकों पर उपयोगी प्रदर्शन किया.

केदार जाधव ने अपने आईपीएल करियर में 95 मुकाबले खेले और 1196 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.17 रहा और उन्होंने चार अर्धशतक लगाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement