टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने रविवार को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से सगाई कर ली है. दिल्ली में एक समारोह में दोनों ने सगाई की. ईशांत की सगाई में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त मौजूद रहे.
प्रतिमा सिंह पांच बहनों में सबसे छोटी हैं. सभी बहनें बास्केटबॉल खेल से जुड़ी हुई हैं. उनकी एक बहन शांति सिंह भारतीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं और जबकि एक बहन प्रियंका एनआईएस में कोच के तौर पर काम कर रहीं हैं, जबकि दिव्या भारतीय पुरुष अंडर 16 टीम की कोच हैं और आकांक्षा बास्केटबॉल की खिलाड़ी.
Many congrats to pratima and Ishant. Welcome to basketball family Ishant. Wish you happy life ahead. Love you both 😍
— Divya Singh (@Divyasingh04)
के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ईशांत, तुम दोनों को बधाई. क्लब में तुम्हारा स्वागत है लेकिन आज के दिन तो बाल कटवा लेता भाई.'
Welcome to the club congratulations you two. Lekin aaj ke din toh baal katva leta bhai 😂
— Rohit Sharma (@ImRo45)
फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, आईपीएल 2016 में वो पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेल रहे थे.