scorecardresearch
 

'दोबारा ड्रॉप भी हुआ तो...', फिर छलका ईशान किशन का टीम से बाहर होने का दर्द

साल 2023 के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद ईशान किशन को टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद लंबे समय तक वह बाहर ही रहे और अपनी फिटनेस पर फोकस रखते हुए बल्लेबाजी पर काम किया.

Advertisement
X
ईशान ने कही दिल की बात. (PHOTO: AFP)
ईशान ने कही दिल की बात. (PHOTO: AFP)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इस साल जनवरी में हुई अपनी शानदार वापसी के बाद से लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ईशान किशन ने पिछले कुछ समय में मिले हर मौके का भरपूर फायदा उठाया है.

एक समय ऐसा भी था जब उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. लेकिन अब उन्होंने खुद खुलासा करते हुए बताया कि उस दौरान वह किन तकलीफों से गुजरे थे. उन्होंने बताया कि उस बुरे दौर और वापसी के बीच उन्होंने क्या कुछ झेला और कैसे खुद को सुधारने पर फोकस किया. 

जियोहॉटस्टार से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने अपने उस दौर को याद किया जब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हाथ धोना पड़ा था और वह टीम से बाहर चल रहे थे. किसी भी खिलाड़ी के साथ जब इस तरह की घटना होती है तो वहां से निकलना आसान नहीं रहता है.

ईशान ने खुलकर बात करते हुए कहा कि जब मुझे अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया तो मैंने अपनी कुछ गलतियों के नतीजों को अच्छी तरह समझ लिया था. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मैंने अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की. मैंने धैर्य रखा और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी गलतियों को सुधारने पर फोकस किया.

Advertisement

ईशान ने आगे बताया कि मुझे पूरा विश्वास था कि अगर मैं घरेलू क्रिकेट में रन बनाता रहूंगा तो मौके के दरवाजे अपने आप खुलेंगे और कड़ी मेहनत के दम पर मुझे राष्ट्रीय टीम में दोबारा बुलावा मिल गया.

वापसी के बाद से लगातार ईशान किशन बल्ले से अपनी फॉर्म का परिचय दे रहे हैं. कुछ क्रिकेट फैन्स उन्हें टीम का नया सुल्तान भी कहते हैं. ईशान किशन ने कहा कि एक बार फिर टीम में वापसी के बाद वह यह नहीं सोचते कि अगर अब बाहर कर दिया तो क्या होगा?

कप्तान अय्यर के साथ साझेदारी पर क्या बोले?

हाल ही में लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 137 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ साझेदारी की थी. इस दौरान जब कप्तान अय्यर तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे तो ईशान ने खुशी-खुशी दूसरा छोर संभाला. 

इस पर ईशान ने कहा कि एक बल्लेबाज के रूप में जब मेरा दिन उस तरह का नहीं होता और दूसरे छोर पर खड़ा खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हो और गेंद को अच्छे से कनेक्ट कर रहा हो तो मुझे दूसरा रोल निभाने या शांत रहकर खेलने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement