scorecardresearch
 

Donald Trump Networth Fall: सिर्फ चुनाव ही नहीं हारे ट्रंप, नतीजे आते ही यहां लगी ₹690 करोड़ की चोट

Donald Trump की रिपब्लिकन पार्टी मिडटर्म चुनाव क्या हारी, उनकी दौलत में तगड़ी सेंध लगी है. चुनावी हार की खबर से ट्रंप मीडिया के शेयर 11 फीसदी से ज्यादा फिसलकर क्रैश हो गए. इसका सीधा असर अमेरिकी राष्ट्रपति की नेटवर्थ पर पड़ा है.

Advertisement
X
चुनावी हार से डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा नुकसान. (Photo: ITG)
चुनावी हार से डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा नुकसान. (Photo: ITG)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारी हार (Donald Trump Lost Election) का सामना करना पड़ा है. यूएस में हुए मिडटर्म इलेक्शन में उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा और प्रतिनिधि सभा में उसने अपना बहुमत गवां दिया है. ट्रंप को सिर्फ चुनावों में हार की चोट ही नहीं लगी है, बल्कि एक और बड़ा नुकसान हुआ है. US Midterm Election में हारने की खबर से उनकी कंपनी के शेयर क्रैश हो गए और Doland Trump Networth में बड़ी गिरावट आई. एक झटके में उनके 73 मिलियन डॉलर (करीब 690 करोड़ रुपये) स्वाहा हो गए. 

चुनाव में ट्रंप की टांय-टांय 
अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में हार के पीछे कई बड़े कारण रहे, इनमें ट्रंप की पार्टी पर सबसे ज्यादा भारी ईरान युद्ध पड़ा, जिससे देश में महंगाई, पेट्रोल-डीजल रेट्स में इजाफा समेत तमाम बुरे असर पड़े. अगर चुनाव रिजल्ट के आंकड़ों पर गौर करें, तो कुल 435 सीटों पर हुए चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को महज 139 सीटें हासिल हुईं, जबकि बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है.

रिपब्लिकन के पिछड़ने के लिए हुए थे और इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटें जीतीं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 139 सीटें मिलीं. बता दें कि सदन में बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है. ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना कब्जा जमा लिया. 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी मिड-टर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की बंपर जीत, डोनाल्ड ट्रंप को झटका

Advertisement

ट्रंप की कंपनी का शेयर क्रैश 
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार का असर डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल की पेरेंट कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) के शेयर बुरी तर टूट गए. कंपनी का शेयर देखते ही देखते 11% से ज्यादा गिरकर $5.23 के रिकॉर्ड लो-लेवल पर आ गए. इस साल अब तक ट्रंप मीडिया का शेयर 55% से ज्यादा टूट चुका है. 

गौरतलब है कि ट्रंप मीडिया के लिए फाइनेंशियल तौर पर पहले से ही मुश्किल समय चल रहा था, जो और भी बढ़ गया है. कंपनी ने 2026 की दूसरी तिमाही में $238.1 मिलियन का नेट लॉस बताया, जबकि रेवेन्यू सिर्फ $1.7 मिलियन था. इसके अलावा, सितंबर तक ट्रुथ सोशल पर वेब ट्रैफिक में साल-दर-साल लगभग 30% की गिरावट आई.

Trump Media Share क्रैश होने के साथ ही ट्रंप फैमिली की क्रिप्टो होल्डिंग्स पर भी असर देखने को मिला है. ट्रंप फैमिली की ओर से शुरूकिया गया वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WLFI) से जुड़े डिजिटल टोकन पर भी दबाव बढ़ा, क्योंकि इलेक्शन-थीम वाले टोकन में बाजार की दिलचस्पी कम हो गई. ट्रंप के साथ ही चुनाव के नतीजों का असर ट्रंप के बड़े कॉर्पोरेट सहयोगियों पर भी पड़ा है. Donald Trump के जाने-माने डोनर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर वॉल स्ट्रीट में कारोबार के दौरान टूट गए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: US Stock Market Rally: ट्रंप की हार का असली जश्न US मार्केट ने मनाया, Dow में 18 महीने की सबसे बड़ी रैली

अचानक इतनी घट गई नेटवर्थ
डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के शेयर और मार्केट वैल्यूएशन आई गिरावट का सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर भी देखने को मिला है. Donald Trump Networth में एक झटके में 73 मिलियन डॉलर (करीब 690 करोड़ रुपये) साफ हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप से जुड़ी कंपनी के शेयर में यह तगड़ी बिकवाली निवेशकों की तरफ से एक संकेत है कि वे एक रीबैलेंस्ड पॉलिटिकल माहौल में एडजस्ट कर रहे हैं, जिसमें डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों पर फिर से कंट्रोल हासिल कर लिया है.

फोर्ब्स वेल्थ ट्रैकिंग के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की कुल वैल्यूएशन लगभग 6.5 अरब डॉलर है. उनकी ज्यादातर दौलत अनलिस्टेड कमर्शियल रियल एस्टेट एसेट्स, गोल्फ कोर्स और रिसॉर्ट प्रॉपर्टीज़ में लगी हुई है, जो उनकी कुल नेट वर्थ को बड़े इक्विटी मार्केट के उतार-चढ़ाव से बचाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement