रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी तो दो बातें जरूर महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग में रहेंगी. एक तो पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस से मिली हार और दूसरा ईडन गार्डंस पर अपनी टीम को आखिरी तीन मैचों में मिली हार. धोनी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और मुश्लिक हालात में बाजी पलटने में माहिर इसलिए हारा का डर तो रोहित शर्मा और उनके खिलाडि़यों के मन में भी कम रहेगा.
All the best to both teams in the final tomorrow... May the better team win on the day! vs
— Chris Gayle (@henrygayle)
मुंबई की बल्लेबाजी बनाम चेन्नई की गेंदबाजीभज्जी से बचकर
हरभजन सिंह का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ है. वो धोनी की टीम के खिलाफ 22 शिकार कर चुके हैं, जो आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. वैसे कम ब्रावो भी नहीं हैं, वो मुंबई के खिलाफ 21 विकेट ले चुके हैं.
दोनों टीमों को मिलेगा दर्शकों का सपोर्ट
दिलचस्प बात यह है कि मुंबई और चेन्नई दोनों ही रविवार को अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेंगी. इसलिए दर्शक दोनों टीमों को सपोर्ट करेंगे. बताया जा रहा है कि ईडन गार्डंस की पिच पर
फिलहाल काफी घास दिख रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. मुंबई ने यहां 8 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 8 में से 4 मैचों में ही जीत मिली है.
दोनों टीमों के बीच नॉकआउट स्टेज के मुकाबले
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच नॉकआउट स्टेज के 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार चेन्नई ने जीते हैं. लेकिन धोनी की टीम इस सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस से मिली 25 रनों की हार को कैसे भूल सकती है.
मुंबई-चेन्नई के नॉकआउट मैच
2015 का क्वालिफायर: मुंबई 25 रनों से जीता
2014 का एलिमिनेटर: चेन्नई 7 विकेट से जीता
2013 का क्वालिफायर: चेन्नई 48 रनों से जीता
2013 का फाइनल: मुंबई 23 रनों से जीता
2012 का एलिमिनेटर: चेन्नई 38 रनों से जीता
2010 का फाइनल: चेन्नई 22 रनों से जीता
संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई: एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, माइक हसी, सुरेश रैना, फैफ डू प्लेसी, पवन नेगी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा और मोहित शर्मा.
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, लसिथ मलिंगा, लेंडल सिमंस, अंबाति रायडू, हरभजन सिंह, जगदीश सुचित, हार्दिक पांड्या, आर विनय कुमार और मिशेल मैकलेनघन.
चेन्नई को अब भी याद है 2013 के फाइनल में मुंबई से मिली हार
सुरेश रैना ने कहा, 'धोनी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला कप्तान है. उसके प्रदर्शन में निरंतरता है. यही कारण है कि हम आठ बार में से छह बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं. जब आप मुंबई इंडियंस का सामना कर रहे हो तो आपको काफी अच्छा क्रिकेट खेलना होता है. हमें अब भी 2013 फाइनल में उनके खिलाफ मिली हार याद है. ईडन गार्डंस की धीमी पिच पर सफलता का राज साझेदारियां बनाना होगा.'
नहीं जीते तो डेढ़ महीने की मेहनत हो जाएगी बेकार
रोहित शर्मा ने कहा, 'आखिर आप ट्राफी जीतने के लिए इस महत्वपूर्ण दिन का इंतजार करते हैं. अतीत में हमने जो भी किया हो अगर आप फाइनल नहीं जीतते तो आपकी सारी कड़ी मेहनत बेकार चली जाती है. हम यह नहीं चाहते. हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि हमने अच्छी शुरुआत नहीं की लेकिन हम हमेशा से मानते आए हैं कि टीम में जज्बा है. हम भाग्यशाली हैं कि हम इस स्थिति में हैं और यह डेढ़ महीने की हमारी कड़ी मेहनत का नतीजा है. हमारे पास क्षमता है और सब कुछ इसे एकजुट करने और जीत में तब्दील करने पर निर्भर करता है.'
दोनों टीमों पर होगी पैसों की बरसात
फाइनल जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 15 करोड़ रुपये मिलेंगे तो उपविजेता को 10 करोड़ रुपये दिए जांएगे.