बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 34वें मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच हुआ. जहा मैच से पहले मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच से पहले विराट कोहली और आशीष नेहरा के बीच पुरानी दोस्ती की झलक दिखाई दी.
स्टार स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को प्री-मैच के दौरान बातचीत करते और फिर गले मिलते देखा गया. वीडियो के साथ 'दिल्लीवाले दिल से' कैप्शन दिया गया, जो उनके दिल्ली कनेक्शन और लंबे रिश्ते को दर्शाता है.
Dilwale Dilli se ❤️💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 24, 2026
Virat Kohli and Ashish Nehra remind us what cricket is all about.#TATAIPL 2026 | #RCBvGT | LIVE NOW 👉https://t.co/1jQMWSlWnX pic.twitter.com/7LWSGLSlBw
कोहली और नेहरा दोनों ही दिल्ली क्रिकेट के प्रोडक्ट रहे हैं और टीम इंडिया के लिए साथ खेलते हुए कई यादगार लम्हे साझा कर चुके हैं. यही वजह है कि मैदान पर उनकी यह मुलाकात सिर्फ एक सामान्य बातचीत नहीं, बल्कि पुराने याराने की झलक बन गई.
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं. कई यूजर्स ने इसे 'क्रिकेट की असली खूबसूरती' बताया, तो कुछ ने लिखा कि यह पल खेल के उस भावनात्मक पक्ष को दिखाता है, जो आंकड़ों और स्कोरकार्ड से कहीं बड़ा है. यह पल एक बार फिर याद दिलाता है कि क्रिकेट सिर्फ रन और विकेट का खेल नहीं, बल्कि रिश्तों, सम्मान और जुनून का भी नाम है.
ध्यान रहे आशीष नेहरा इस समय आईपीएल में गुजरात टीम के हेड कोच हैं. वो जनवरी 2022 में गुजरात के हेड कोच बने थे. उनके मार्गदर्शन में गुजरात ने अपने पहले ही सीजन (2022) में आईपीएल खिताब जीता था. इससे पहले उन्होंने 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के गेंदबाजी कोच के रूप में कोचिंग करियर की शुरुआत की थी.