scorecardresearch
 

RCB की IPL प्लेऑफ में एंट्री... अब 3 स्पॉट के लिए 7 टीमें रेस में, जानें पूरा गणित

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम है. अब बाकी की सात टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब भी जद्दोजहद कर रही हैं.

Advertisement
X
आईपीएल 2026 अब निर्णायक दौड़ में पहुंच चुका है. (Photo: BCCI)
आईपीएल 2026 अब निर्णायक दौड़ में पहुंच चुका है. (Photo: BCCI)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है. लेकिन असली लड़ाई अब शुरू हुई है. बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं और हर मैच के साथ समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. सिर्फ आठ लीग मुकाबले बचे हैं और अब कुछ टीमों की किस्मत नेट रनरेट (NRR) पर भी टिकी हुई है. ऐसे में प्लेऑफ की रेस पूरी तरह हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल चुका है.

♦ गुजरात टाइटन्स (GT) अभी सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, अगर जीटी अपना आखिरी लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ जीत लेती है, तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इतना ही नहीं, अगर सनराइजर्स हैदराबाद पांच बार की चैम्पियन सीएसके को हरा दे या लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) राजस्थान रॉयल्स को मात देती है, तो जीट बिना खेले भी क्वालिफाई कर सकती है. जीटी के पास टॉप-2 में जगह बनाने का भी शानदार मौका है.

♦ सनराइजर्स हैदराबाद अगर चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को हराती है, तो उसकी प्लेऑफ की राह साफ हो जाएगी. हालांकि अगर एसआरएच सीएसके से हार भी जाती है, तब भी आरसीबी को हराकर वो 16 अंकों तक पहुंच सकती है. लेकिन ऐसे में मामला नेट रनरेट तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 'वो मुझसे बेहतर खिलाड़ी है...', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच

Advertisement

♦ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब हर मुकाबला 'करो या मरो' जैसा बन चुका है. सीएसके को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम 16 अंकों तक पहुंचती है, तो उसका भविष्य बाकी टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर करेगा. हालांकि सीएसके 14 अंकों के साथ भी क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन उसके लिए कई परिणाम पक्ष में जाने जरूरी होंगे.

♦ राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बावजूद प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स अगर अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो 16 अंकों तक पहुंच जाएगी. लेकिन अगर सीएसके और एसआरएच भी 16 अंक तक पहुंचते हैं, तो फिर नेट रनरेट पर मामला जाएगा.

points table
आईपीएल 2026 की अंकतालिका

♦ कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर अपने अभियान में नई जान डाल दी है. केकेआर अधिकतम 15 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. साथ ही टीम को नेट रनरेट में भी बढ़त बनाए रखनी होगी.

♦ लगातार छह हार झेल चुकी पंजाब किंग्स अब मुश्किल में फंस गई है. एक समय प्लेऑफ की मजबूत दावेदार मानी जा रही पंजाब किंग्स को अब हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा. इसके बाद भी टीम को दूसरी टीमों के हारने की उम्मीद करनी पड़ेगी.

Advertisement

♦ दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे कठिन नजर आ रही है. टीम अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है और उसका खराब नेट रनरेट (-0.871) उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है. गणितीय रूप से टीम अभी भी रेस में है, लेकिन वास्तविकता में उसके लिए प्लेऑफ तक पहुंचना बेहद मुश्किल माना जा रहा है.

आरसीबी के क्वालिफाई करने के बाद अब बाकी हर मुकाबले का दबाव कई गुना बढ़ गया है. कुछ टीमों की किस्मत उनके अपने हाथ में है, जबकि कुछ को अब दूसरे मैचों के नतीजों का इंतजार करना होगा. नेट रनरेट, पॉइंट्स टेबल और दूसरे टीमों की हार-जीत- सब कुछ अब प्लेऑफ की तस्वीर तय करेगा. ऐसे में आईपीएल 2026 का आखिरी लीग सप्ताह फैन्स के लिए पूरी तरह थ्रिल, ड्रामा और तनाव से भरा रहने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement