scorecardresearch
 

IPL 2026: 14 करोड़ी खिलाड़ी ने जीत के बाद किया 'गन सेलिब्रेशन', फैन्स को याद आए एमएस धोनी, VIDEO

कार्तिक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली. कार्तिक शर्मा की यह पारी और उनका अनोखा सेलिब्रेशन दोनों ही चर्चा में है. कार्तिक के सेलिब्रेशन ने फैन्स को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी.

Advertisement
X
कार्तिक शर्मा ने जीत के बाद अनोखा सेलिब्रेशन किया. (Photo: Reuters/Screengrab from X)
कार्तिक शर्मा ने जीत के बाद अनोखा सेलिब्रेशन किया. (Photo: Reuters/Screengrab from X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) पर 8 विकेट से जीत हासिल की. सीएसके की जीत में कार्तिक शर्मा की अहम भूमिका रही. कार्तिक ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाए.  सीएसके को जीत दिलाने के बाद कार्तिक ने जैसा सेलिब्रेशन किया, वो सुर्खियों में आ गया.

कार्तिक शर्मा ने मैदान पर 'गन सेलिब्रेशन' किया, जिसने फैन्स को सीधे महेंद्र सिंह धोनी के आइकॉनिक अंदाज की याद दिला दी. 2 मई (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कार्तिक ने दबाव भरे हालात में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी जमाई, जिसे उन्होंने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. मैच के बाद कार्तिक ने खुलासा किया कि यह सेलिब्रेशन उन्होंने पहले से प्लान कर रखा था और अगर वो रन बनाएंगे तो इसी अंदाज में जश्न मनाएंगे.

हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि यह किसी की नकल नहीं थी, बल्कि उनका अपना स्टाइल था. लेकिन फैन्स के लिए इस जश्न को एमएस धोनी से अलग करना आसान नहीं था. 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की ऐतिहासिक पारी के दौरान धोनी का यही 'गन सेलिब्रेशन' क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई को मिली एक और हार... सीएसके ने 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़ की तूफानी फिफ्टी

कार्तिक शर्मा की यह पारी सिर्फ आंकड़ों में ही खास नहीं थी, बल्कि मैच के लिहाज से भी बेहद अहम थी. टीम 46 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी, तभी वह क्रीज पर आए और पारी को संभालते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मजबूत साझेदारी की. गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन बनाए और दोनों ने मिलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

कार्तिक शर्मा को सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. महज 20 साल की उम्र में कार्तिक ने दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव झेलने का दम रखते हैं. उनकी यह पारी उन्हें सीएसके के लिए आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल कर चुकी है. 

अब कार्तिक शर्मा सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने कॉन्फिडेंस और अलग अंदाज के कारण भी चर्चा में हैं. उनका यह सेलिब्रेशन भले ही विवाद और तुलना का विषय बन गया हो, लेकिन इससे एक बात साफ है कि यह युवा खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement