Vivo के सब ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाले iQOO ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iQOO Neo12 है. यह एक कमाल का स्मार्टफोन है, जिसमें बेहतरीन कूलिंग सिस्टम, 185Hz का रिफ्रेश रेट्स और पावरफुल चिपसेट दिया गया है.
iQOO Neo12 को अभी चीन में लॉन्च किया है, जिसमें 9000mAh की बैटरी दी है. साथ ही इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया है और कस्टम फैन का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने बताया है इसमें एक बड़ा 3D Ice Dome वेपर चैम्बर का इस्तेमाल किया है, जो स्मार्टफोन का टेम्प्रेचर मैंटेन करने में मदद करता है. कूलिंग को बेहतर बनाने का काम करता है.
iQOO Neo12 के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO Neo12 में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो विजनओक्स का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने बताया है कि इसमें TSF टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो 185Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 2K रेजोल्युशन का सपोर्ट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट, ये हैं 5 खास स्मार्टफोन, इतनी है कीमत
iQOO Neo12 के अंदर इनहाउस Q3 गेमिंग चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो चुनिंदा गेम्स के साथ Ray Tracing के काम आता है. Ray Tracing का मतलब है कि यूजर्स को असली दुनिया जैसा एक्सपीरिंयस मिलेगा.
iQOO Neo12 का कैमरा
iQOO Neo12 में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS के साथ आता है. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है. इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्पी कैमरा दिया गया है.
iQOO Neo12 की बैटरी
iQOO Neo12 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W का फास्ट वायर चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है. इसमें इन्फ्रारेड सेंसर और IP 69 रेटिंग दी गई है और इसमें स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन
iQOO Neo12 की कीमत
iQOO Neo12 को चीन में लॉन्च किया है और वहां उसकी कीमत CNY 4,199 (करीब 59,986 रुपये) है, इसमें 12GB/256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है.