कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) विकेटकीपर के साथ -साथ बल्लेबाज के रूप में भी जाने जाते हैं. राजस्थान से आने वाले के कार्तिक शर्मा को IPL 2026 की खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में महज 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे और उनको 14.20 करोड़ रुपये की अंतिम बोली के साथ CSK ने अपने टीम में शामिल कर लिया.
इस सौदे के साथ कार्तिक शर्मा IPL इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जहां उन्होंने प्रशांत वीर के रिकॉर्ड की बराबरी की.
घरेलू क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कार्तिक का आक्रामक रवैया खास चर्चा में रहा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अनुभवी स्पिनरों के खिलाफ लगाए गए बड़े शॉट्स ने फ्रेंचाइजी मालिकों को प्रभावित किया.
रणजी ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे. वह पिछले सीजन CSK कैंप के साथ ट्रेनिंग भी कर चुके थे.
आईपीएल 2026 के शुरुआती स्टेज में भारत के कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत जरूर मिली, लेकिन बाद में इनका असर फीका ही दिखा. इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने ऑक्शन में बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन पूरे सीजन अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से 15 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की. चेन्नई की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. वहीं कार्तिक शर्मा ने भी 31 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली.
कार्तिक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली. कार्तिक शर्मा की यह पारी और उनका अनोखा सेलिब्रेशन दोनों ही चर्चा में है. कार्तिक के सेलिब्रेशन ने फैन्स को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति अब सवालों के घेरे में आ गई है. एक तरफ टीम ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर करोड़ों खर्च किए, वहीं दूसरी ओर सिर्फ ₹75 लाख में खरीदे गए सरफराज खान ने अकेले ही ज्यादा असर डाला. आरसीबी के खिलाफ मैच में यह फर्क साफ नजर आया.
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मैच जिताने वाले संजू सैमसन का आईपीएल 2026 में आगाज पूरी तरह उलट रहा है, जहां उनकी तीन पारियां (6, 7, 9) सिर्फ खराब फॉर्म नहीं, बल्कि शॉट चयन और ऑफ स्टंप के बाहर अधीरता का पैटर्न भी उजागर करती हैं.चेन्नई सुपर किंग्स ने 36 करोड़ का बड़ा दांव सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ (18+18 करोड़) पर लगाया, लेकिन टीम की लगातार हार और अस्थिर कॉम्बिनेशन ने इस रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोर ली हैं. घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन युवा खिलाड़ियों ने टीम्स का भरोसा जीता है. ये नए चेहरे ना सिर्फ अपनी पहचान बनाने उतरेंगे, बल्कि बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने का माद्दा रखते हैं.
Chennai Super Kings ने IPL 2026 ऑक्शन में युवाओं पर बड़ा निवेश करते हुए कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर 28.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हालांकि, टीम का पिछले एक दशक का रिकॉर्ड बताता है कि महंगे खिलाड़ी अक्सर चोट, खराब फॉर्म या सीमित मौकों के कारण उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं.
IPL 2026 ऑक्शन के सितारे- कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा... के सामने बड़ी चुनौती है- करोड़ों की कीमत का दबाव झेलते हुए मैदान पर खुद को साबित करना. इतिहास बार-बार यह सिखाता है कि नीलामी की जीत मैदान पर अपने आप नहीं जीतती...
आईपीएल 2026 ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उनके अलावा आकिब नबी डार, मंगेश यादव और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे यह ऑक्शन बेहद चर्चा में रहा.
विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी ताकतवर हिटिंग ने उन्हे आईपीएल ऑक्शन में बड़ी कीमत दिलाई है. केविन पीटरसन और रविचंद्रन अश्विन जैसे पू्र्व क्रिकेटर्स कार्तिक की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं.