हैदराबाद में मंगलवार को खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की हार के पीछे सबसे बड़ा कारण खराब फील्डिंग और अहम मौकों पर की गई गलतियां रहीं. कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने खुद माना कि टीम ने मैच अपने हाथों से गंवाया.
DC के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का कैच ड्रॉप होना और आसान रन-आउट का मौका चूकना. केएल राहुल रन-आउट का मौका भुनाने में नाकाम रहे, जबकि पथुम निसंका ने एक आसान कैच छोड़ दिया. इन दो गलतियों ने अभिषेक को लंबी पारी खेलने का मौका दिया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 135 रन ठोक दिए.
Not our night in Hyderabad. pic.twitter.com/2GtfYVr3Nv
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 21, 2026
अक्षर पटेल ने मैच के बाद साफ कहा कि अगर हम वो मौके ले लेते, तो वह इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाते. उन्होंने माना कि फील्डिंग पूरी तरह टीम के कंट्रोल में होती है और वहीं टीम पिछड़ गई.
वहीं दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह जीत उनके आक्रामक और बेखौफ अप्रोच की वजह से आई. अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी का श्रेय टीम के माहौल को दिया, जहां कोच डेनियल विटोरी और नियमित कप्तान पैट कमिंस ने युवाओं को खुलकर खेलने की आजादी दी.
𝙏𝙝𝙧𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙩𝙝𝙞𝙘𝙠 𝙖𝙣𝙙 𝙩𝙝𝙞𝙣...always by his side 🧡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
🎥 Abhishek Sharma's special tribute to his family and the #SRH fans on a memorable night in Hyderabad 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/rbW3blwDOd
सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) के अंतरिम कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भी माना कि 200+ स्कोर इस पिच पर आसान नहीं था, लेकिन टीम ने मैच को सही तरीके से पढ़ा और उसी के हिसाब से खेला.
Explosive with the bat 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
Lethal with the ball ⚡#SRH clinch a 4️⃣7️⃣-run win to make it three-in-a-row at home 🧡
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers pic.twitter.com/Vcmp5r5sh1
दिल्ली की हार के बाद टीम सेलेक्शन पर भी सवाल उठे, लेकिन अक्षर पटेल ने साफ कर दिया कि फिलहाल कोर टीम में बदलाव की कोई योजना नहीं है. उन्होंने इसे 'ऑफ डे' बताते हुए आगे बढ़ने की बात कही.