scorecardresearch
 

IPL 2026: 'सिर्फ मेरी गलती', लगातार 7 हार के बाद इमोशनल हुए CSK कैप्टन ऋतुराज, बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रन की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली. इस हार के साथ कप्तान के तौर पर उनकी लगातार सातवीं हार दर्ज हुई. सीएसके ने मैच में लंबे समय तक पकड़ बनाए रखी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में 97 रन लुटाने के कारण मुकाबला हाथ से निकल गया.

Advertisement
X
CSK के कप्तान ऋतुराज पर टीम को मिल रही लगातार हार के चलते दबाव बढ़ रहा है (Photo: ITG)
CSK के कप्तान ऋतुराज पर टीम को मिल रही लगातार हार के चलते दबाव बढ़ रहा है (Photo: ITG)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली. इस हार के साथ कप्तान के तौर पर उनकी लगातार सातवीं हार दर्ज हुई.
चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में लंबे समय तक बनी रही, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम ने नियंत्रण खो दिया. अंतिम पांच ओवरों में 97 रन खर्च करने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. बाद में आरसीबी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सीएसके को 43 रन से हरा दिया.

मैच के बाद भावुक हुए गायकवाड़

इस मुकाबले के बाद कप्तान गायकवाड़ ने कहा, अगर मैं थोड़ा और योगदान देता तो शायद नतीजा अलग हो सकता था. आज की हार पूरी तरह मेरी जिम्मेदारी है. इस हार के साथ गायकवाड़ उन भारतीय कप्तानों की अनचाही सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में लगातार सात मैच गंवाए हैं. इस सूची में विराट कोहली और युवराज सिंह पहले से मौजूद हैं. 

कोहली ने 2018 और 2019 के दौरान आरसीबी की कप्तानी करते हुए लगातार सात हार झेली थीं, जबकि युवराज सिंह ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के कप्तान रहते हुए ऐसा दौर देखा था. 

गायकवाड़ की हार का सिलसिला आईपीएल 2025 में चेन्नई में आरसीबी के खिलाफ मिली हार से शुरू हुआ था और अब 2026 सीजन की खराब शुरुआत तक जारी है, जहां सीएसके अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हार की हैट्रिक से टूट चुकी CSK के लिए गुड न्यूज, एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस इस मैच से करेंगे वापसी

सीजन की शुरुआत में लगातार तीन हार और पिछले साल से जारी हार के सिलसिले के कारण सीएसके पर शुरुआती दबाव बढ़ गया है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है और अब टीम इस खराब दौर को खत्म करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026, RR vs CSK Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा, वैभव फिर बने हीरो

हालांकि, सीएसके लिए अब एक राहत भरी खबर भी सामने आई है. एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं. इंजरी के चलते दोनों ने अभी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है. लेकिन अब दोनों फिट नजर आ रहे हैं और अगले मैच में वापसी कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement