IPL 2026, RR vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, यहां देखें हर गेंद की अपडेट
aajtak.in | NEW DELHI | 30 मार्च 2026, 8:16 PM IST
RR vs CSK IPL Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मैच इसलिए भी खास है क्योंकि एमएस धोनी इंजरी के चलते ये मैच नहीं खेल रहे हैं. वहीं, संजू सैमसन पहली बार पीली जर्सी में उतरेंगे और पहले ही मैच में उनकी टक्कर पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ है.
RR vs CSK Cricket Score (Photo:ITG)
8:15 PM(3 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ शिवम दुबे हैं...
8:13 PM(5 मिनट पहले)
7.2: सरफराज खान को रवींद्र जडेजा, आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! पांचवें विकेट का भी पतन हो गया, जड्डू आये और विकेट लाये| 17 रन बनाकर सरफराज खान बने रवींद्र जडेजा का पहला शिकार|
8:13 PM(6 मिनट पहले)
7.1: सरफराज खान को रवींद्र जडेजा, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर धीमी गति से जड्डू ने बॉल डाली| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|
8:11 PM(7 मिनट पहले)
Score 51/4
Batsmanकार्तिक शर्मा 11(6b 0*4 1*6)
Bowlerरवि बिश्नोई 1-0-10-0
6.6: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, छक्का!!! पहला बड़ा शॉट कार्तिक शर्मा के बल्ले से आता हुआ| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज को बड़ा शॉट लगाने का मौका मिल गया| अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
8:11 PM(8 मिनट पहले)
6.5: सरफराज खान को रवि बिश्नोई, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर छोटी डाली गई गेंद| सरफराज ने उसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8:11 PM(8 मिनट पहले)
6.4: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| कार्तिक ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
8:10 PM(8 मिनट पहले)
6.3: सरफराज खान को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
8:10 PM(9 मिनट पहले)
6.2: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार बिश्नोई ने लेग स्पिन डाली| कार्तिक ने ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए गैप से एक रन बटोरा है|
8:09 PM(9 मिनट पहले)
6.1: कार्तिक शर्मा को रवि बिश्नोई, इस बार आगे डाली गई थी गुगली गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
8:08 PM(10 मिनट पहले)
Score 41/4
Batsmanसरफराज खान 15(8b 2*4 1*6)
Bowlerसंदीप शर्मा 1-0-5-1
5.6: सरफराज खान को संदीप शर्मा, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
8:07 PM(11 मिनट पहले)
5.5: कार्तिक शर्मा को संदीप शर्मा, विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
8:07 PM(12 मिनट पहले)
5.4: कार्तिक शर्मा को संदीप शर्मा, दुग्गी!! इसी के साथ कार्तिक शर्मा ने यहाँ पर अपना खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया है|
8:06 PM(13 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ कार्तिक शर्मा हैं...
8:05 PM(14 मिनट पहले)
5.3: मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा, आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट यशस्वी जायसवाल बोल्ड संदीप शर्मा| चौथे विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| महज 2 रन बनाकर मैथ्यू शॉर्ट बने संदीप शर्मा का पहला शिकार| शॉर्ट मिड विकेट पर एक आसान सा कैच यशस्वी ने पकड़ा लेकिन उसी दौरान उन्होंने बताया कि लाइट्स उनकी आँखों में पड़ रही थी| पैड्स पर धीमी गति से आई गेंद| बल्लेबाज दूर से उसे लेग साइड पर चिप कर बैठे| ऐसा लगा कि बल्ले पर फंसकर आई गेंद| हवा में गई जिसे फील्डर ने लपक लिया| 38/4 चेन्नई सुपर किंग्स|
8:04 PM(14 मिनट पहले)
5.2: सरफराज खान को संदीप शर्मा, एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
8:04 PM(15 मिनट पहले)
5.1: मैथ्यू शॉर्ट को संदीप शर्मा, विकेट लाइन की गेंद से की है शुरुआत!! मैथ्यू शॉर्ट ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल के साथ स्ट्राइक बदली है|
8:02 PM(16 मिनट पहले)
Score 36/3
Batsmanसरफराज खान 14(6b 2*4 1*6)
Bowlerब्रिजेश शर्मा 1-0-6-0
4.6: सरफराज खान को ब्रिजेश शर्मा, चौका!! सरफराज खान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:01 PM(17 मिनट पहले)
4.5: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
8:01 PM(18 मिनट पहले)
4.4: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8:00 PM(18 मिनट पहले)
4.3: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:00 PM(19 मिनट पहले)
4.2: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, डॉट गेंद!! इस गेंदबाज़ के सामने समझदारी के साथ खेलने को देख रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार विकेट लाइन की गेंद को मैथ्यू ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:59 PM(20 मिनट पहले)
4.2: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:58 PM(20 मिनट पहले)
4.1: मैथ्यू शॉर्ट को ब्रिजेश शर्मा, टाईट लाइन के साथ ब्रिजेश ने अपने स्पेल का आगाज किया है| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
7:58 PM(21 मिनट पहले)
चेंज!! ब्रिजेश शर्मा को अब गेंद थमाई गई है...
7:57 PM(22 मिनट पहले)
Score 30/3
Batsmanसरफराज खान 10(5b 1*4 1*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 2-0-14-2
3.6: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और कीपर के दस्तानों में गई| तभी एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद कप्तान ने जाकर कीपर से बात की लेकिन रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
7:56 PM(23 मिनट पहले)
3.6: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:55 PM(23 मिनट पहले)
3.5: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, छक्का!! इसी बीच सरफराज खान के बल्ले से आता हुआ इस मैच का पहला सिक्स!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को देखा और फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर सीमा रेखा के बाहर गई छह रनों के लिए|
7:54 PM(24 मिनट पहले)
3.4: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, चौका!! इसी के साथ सरफराज ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:54 PM(25 मिनट पहले)
3.3: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
7:53 PM(25 मिनट पहले)
3.2: सरफराज खान को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और ऑफ साइड की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7:51 PM(27 मिनट पहले)
सीएसके टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर्स के रूप में अब आयुष म्हात्रे की जगह सरफराज खान मैदान पर आ गए हैं, वहीं हैट्रिक पर होंगे नंद्रे बर्गर...
7:48 PM(30 मिनट पहले)
3.1: आयुष म्हात्रे को नंद्रे बर्गर, आउट!! कैच आउट!! चेन्नई को लगा तीसरा झटका| फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| सही समय पर कप्तान ने गेंदबाज़ और कीपर के कहने पर रिव्यु लिया था जो सफल होता हुआ नज़र आया| बिना खाता खोले आयुष म्हात्रे बने नंद्रे बर्गर का दूसरा शिकार| शरीर की लाइन पर डाली गई तेज गति की छोटी गेंद को पीछे हटकर लेग साइड पर पुल शॉट खेलना चाहा| गेंद की गति और उछाल से बीट हुए| ग्लव्स के पास से होकर कीपर के पास गई गेंद जहाँ से उसे लपकने के बाद कैच की अपील हुई| रिव्यु लिया गया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि एज लगा हुआ था जिसे अल्ट्रा एज ने भी साफ़ कर दिया| 19/3 सीएसके|
7:47 PM(31 मिनट पहले)
मैथ्यू शॉर्ट नये बल्लेबाज हैं...
7:46 PM(32 मिनट पहले)
Score 19/2
Batsmanऋतुराज गायकवाड 6(11b 1*4 0*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 2-0-11-1
2.6: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! चेन्नई टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! कप्तान ऋतुराज गायकवाड भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! इस दफ़ा जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी पहली विकेट| फुल लेंथ की डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर्स की ओर खेलने का मन मनाया| ऐसे में गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए बल्लेबाज़| तभी बल्ले को बीट करती हुई बॉल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 19/2 चेन्नई|
7:46 PM(33 मिनट पहले)
2.6: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:45 PM(34 मिनट पहले)
2.5: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, चौका!! इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया डीप कवर्स की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:44 PM(34 मिनट पहले)
2.4: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
7:44 PM(35 मिनट पहले)
2.3: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, फुल लेंथ इन स्विंगर!! लहराते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर सीधा बल्ला लगा दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
7:43 PM(35 मिनट पहले)
2.2: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर ने बड़े आराम से उसे फील्ड कर लिया है|
7:42 PM(36 मिनट पहले)
2.1: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
7:41 PM(37 मिनट पहले)
आयुष म्हात्रे अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
7:40 PM(38 मिनट पहले)
Score 14/1
Batsmanसंजू सैमसन 6(7b 1*4 0*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 1-0-3-1
1.6: संजू सैमसन को नंद्रे बर्गर, आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ राजस्थान टीम को मिला पहला विकेट!! संजू सैमसन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! नंद्रे बर्गर के हाथ लगी पहली सफलता| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लेग साइड की ओर जोर से खेलना चाहा| ऐसे में बॉल की गति और स्विंग को परख नहीं सके| आउटस्विंग हुई, तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा ऑफ स्टंप से टकराई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 14/1 चेन्नई|
7:39 PM(39 मिनट पहले)
1.5: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7:38 PM(40 मिनट पहले)
1.5: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:38 PM(41 मिनट पहले)
1.4: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, डॉट गेंद!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद लेकिन अतरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
7:37 PM(41 मिनट पहले)
1.3: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, चौका!! लेग बाई के रूप में मिला चार रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ| ऐसे में बॉल पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
7:37 PM(42 मिनट पहले)
1.2: ऋतुराज गायकवाड को नंद्रे बर्गर, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7:36 PM(43 मिनट पहले)
1.1: संजू सैमसन को नंद्रे बर्गर, सिंगल!! इस बार ऑफ साइड की ओर संजू ने गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला है|
7:35 PM(44 मिनट पहले)
दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:34 PM(44 मिनट पहले)
Score 7/0
Batsmanसंजू सैमसन 5(5b 1*4 0*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 1-0-6-0
0.6: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7:33 PM(45 मिनट पहले)
0.5: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, बाहरी किनारा और चौका मिल जाएगा!!! इसी के साथ संजू ने अपना खाता भी खोल लिया है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर और सेकंड स्लिप में खड़े फील्डर के बीच से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
7:33 PM(46 मिनट पहले)
0.4: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, स्विंग एंड मिस!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
7:32 PM(47 मिनट पहले)
0.3: ऋतुराज गायकवाड को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इसी के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने अपना खाता खोला है!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया है|
7:31 PM(47 मिनट पहले)
0.2: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
7:30 PM(48 मिनट पहले)
0.1: संजू सैमसन को जोफ्रा आर्चर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में शॉर्ट मिड ऑन पर मौजूद फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:28 PM(50 मिनट पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ राजस्थान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन के कन्धों पर होगा| वहीं राजस्थान के लिए पहला ओवर लेकर जोफ्रा आर्चर तैयार...
7:16 PM(एक घंटा पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये दीप दासगुप्ता जिन्होंने सबसे पहले बताया कि यहाँ कि ओवरकास्ट है| सतह के बारे में कहा कि इसे छूने पर ठंडक महसूस हो रही है| देखने में ये लाल मिट्टी वाली विकेट है| थोड़ी घांस इसपर नज़र आ रही है| मैदान के बारे में बताया कि एक तरफ 61 मीटर तो दूसरी तरफ 70 मीटर है जबकि सामने की तरफ 74 मीटर की बाउंड्री है| साथ ही साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी|
7:14 PM(एक घंटा पहले)
सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर्स - सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह और रामकृष्ण घोष|
7:14 PM(एक घंटा पहले)
आरआर के इम्पैक्ट प्लेयर्स - डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते| ओवरकास्ट की वजह से विकेट काफी समय से कवर्स के अंदर थी जिसका हम अपनी गेंदबाजी में फायद उठाना चाहते थे| पिछला साल उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब हम एक नयी शुरुआत के लिए तैयार हैं| हम 7 बल्लेबाज के साथ जा रहे हैं|
7:06 PM(एक घंटा पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पराग ने कहा कि यहाँ पर बारिश हुई है जिसको देखते हुए हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे काफी ख़ुशी है कि मैं राजस्थान टीम की फुल टाइम कप्तानी करवा रहा हूँ|
7:06 PM(एक घंटा पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:59 PM(एक घंटा पहले)
मैच अपडेट - आज के मैच का टॉस अपने निर्धारित समय 07.00 बजे से पांच मिनट की देरी से होगा| यानी अब टॉस का समय 07.05 हो गया है| बारिश कुछ देर पहले ही रुकी है और ग्राउंड स्टाफ अपना काम करते दिखे हैं इस वजह से टॉस में थोड़ी देरी हुई है|
6:22 PM(एक घंटा पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:22 PM(एक घंटा पहले)
वहीं गेंदबाज़ी में मुकेश चौधरी, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन विपक्षी टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करेंगे| तो दूसरी ओर राजस्थान टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी टीम को मज़बूत शुरुआत देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी जबकि उनके अलावा कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और रवींद्र जडेजा अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे| तो गेंदबाज़ी में नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की रणनीतियों को बनायेंगे| तो अब देखना होगा कि कौन सी टीम जीत के साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत करती है और किस टीम के हाथ लगती है निराशा| तो बने रहिएगा इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे साथ|
6:21 PM(एक घंटा पहले)
तो अब दोनों ही टीमें एक बार फिर से चैम्पियन बनने के इरादों के साथ लीग के पहले मैच को जितने की कोशिश करेंगी| हालाँकि चेन्नई टीम के समर्थकों के लिए ये निराशाजनक बात है कि उनके सबसे चाहितें खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण इस लीग के शुरुआती दो सफ्ते टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे| तो उनकी गैर मौजूदगी में विकेटकीपर की भूमिका संजू सैमसन निभाते हुए दिखाई देंगे| ऐसे में अब जो हो लेकिन ये तो पक्का है कि मुकाबले में काफी आनंद आने वाला है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तरफ नज़र की जाए तो एक ओर चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड अपने बल्ले से आतिशी शॉट खेलते हुए दिखाई देंगे तो उनका साथ आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मैथ्यू शॉर्ट और डेवाल्ड ब्रेविस देते हुए नज़र आयेंगे|
6:21 PM(एक घंटा पहले)
तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा| हालाँकि दोनों ही टीमें इस मैच को खेलने के लिए अपनी पूरी तैयारीयों के साथ मैदान पर उतरने वाली है लेकिन गुवाहाटी के इस मैदान पर कौन सी टीम के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं ये देखना अभी बाकी है| वैसे तो दोनों ही टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया हुआ है जहाँ चेन्नई की टीम ने 5 बार चैम्पियन बनकर दिखाया है जबकि राजस्थान की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में चैम्पियन बनकर अपने सभी दर्शकों को ख़ुश कर दिया था|
6:20 PM(एक घंटा पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.