भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को 2 टी20 मैच की सीरीज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड) में खेली जाएगी.भारतीय क्रिकेट टीम बेलफास्ट पहुंच चुकी है. हालांकि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने इस क्रिकेट ग्राउंड में एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है.
कैसा है आयरलैंड में भारत का टी20 रिकॉर्ड?
आयरलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है. आयरलैंड में भारत ने अब तक 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सभी में भारत को जीत हासिल हुई है. भारत ने आयरलैंड में अब तक खेले गए सभी टी20 मैचों में 100% जीत का रिकॉर्ड कायम रखा है और कभी भी कोई टी20 मैच नहीं हारा है.
सीरीज के परिणाम:
2018 का दौरा: भारत ने 2-0 से सीरीज जीती.
2022 का दौरा: भारत ने 2-0 से सीरीज जीती.
2023 का दौरा: भारत ने 2-0 से सीरीज जीती.
Touchdown Belfast 🛬
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 24, 2026
The Men in Blue have arrived. The Irish challenge awaits. ⚔️
Watch #IREvIND 2 T20Is on 26th and 28th June, 5:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/keGHLdR1dS
कैसी है बेलफास्ट (स्टॉर्मोंट) की पिच?
शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है. आयरलैंड के मौसम और ठंडी हवाओं के कारण नई गेंद काफी खतरनाक साबित हो सकती है.
बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी बरतनी पड़ती है, लेकिन सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो जाता है. औसत टी20 स्कोर लगभग 150-170 रन के बीच माना जाता है, हालांकि अच्छी बल्लेबाजी होने पर 180+ स्कोर भी बनते हैं.
यह भी पढ़ें: डेब्यू से पहले ही आयरलैंड में छाए वैभव सूर्यवंशी, टिकटों के लिए मारामारी, टेंशन में आयोजक
मौसम का क्या रहेगा रोल?
बेलफास्ट का मौसम अक्सर बदलता रहता है. बादल और हल्की बारिश मैच पर असर डाल सकते हैं. इसी वजह से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलने की उम्मीद रहती है.
The squad is set.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 23, 2026
Now all eyes are on one question... 👀
Could Ireland be where Vaibhav Sooryavanshi's #TeamIndia journey begins? ⭐
Watch #IREvIND LIVE on 26th & 28th June, 5:30 PM onwards on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/4NakoGXSpN
इस बार क्यों खास है सीरीज?
इस बार भारत की टी20 कप्तानी में नया दौर देखने को मिलेगा. श्रेयस य्यर को टी20 भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है.
अगर वैभव आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो वह कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.
क्रिकेट फैन्स की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी हैं, जिसने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर अंदाज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली हैं. आयरलैंड दौरा वैभव के करियर का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 15 साल का यह युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से कितना प्रभाव छोड़ पाता है.
आयरलैंड का स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्री, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
भारत का आयरलैंड दौरा
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट