scorecardresearch
 

भारतवंशी क्रिकेटर्स पर ऑस्ट्रेलिया मेहरबान, इन 2 खिलाड़ियों को मिला बड़ा चांस

भारतीय मूल के दो युवा क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ी पहचान मिली है. जेरसिस वाडिया और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके आर्यन शर्मा को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे ये दोनों खिलाड़ी आगे चलकर नेशनल टीम के लिए भी खेल सकते हैं.

Advertisement
X
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को दिया बड़ा मौका. (Photo: Getty)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को दिया बड़ा मौका. (Photo: Getty)

भारतीय मूल के क्रिकेटरों का ऑस्ट्रेलिया में जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब जेरसिस वाडिया और आर्यन शर्मा को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी पाथवे स्कीम के तहत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 24 वर्षीय जेरसिस वाडिया को CA XI (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन) टीम में शामिल किया है, जबकि 18 साल के आर्यन शर्मा को ऑस्ट्रेलिया मेन्स डेवलपमेंट स्क्वॉड में जगह मिली है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI को 6 से 8 अगस्त के दौरान डार्विन में बांग्लादेश की टेस्ट टीम के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है. 3 दिसंबर 2001 को मुंबई में पैदा हुए वाडिया ने एज ग्रुप क्रिकेट में वडोदरा का प्रतिनिधित्व किया.

बाद में जेरसिस वाडिया ऑस्ट्रेलिया चले आए, जहां उन्होंने एडिलेड के प्रीमियर क्रिकेट सिस्टम में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई है. उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित होकर उन्हें पिछले सीजन एडिलेड स्ट्राइकर्स की बिग बैश लीग (BBL) टीम में भी शामिल किया गया था. अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. 

विक्टोरिया के ऑलराउंडर आर्यन शर्मा ऑस्ट्रेलिया की मेंस डेवलपमेंट टीम के साथ चेन्नई आएंगे. यह टीम MRF पेस फाउंडेशन अकादमी में आयोजित विशेष ट्रेनिंग में हिस्सा लेगी. टीम यहां पर दो दो-दिवसीय मुकाबले भी खेलेगी. ये मुकाबले स्पिन के लिए अनुकूल भारतीय पिचों पर होंगे, जहां बल्लेबाजों की तकनीक और गेंदबाजों के धैर्य की कड़ी परीक्षा होगी. आर्यन ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा आर्यन ने पिछले सीजन मेलबर्न स्टार्स के साथ बिग बैश लीग का अनुभव भी हासिल किया था.

Advertisement

CA XI टीम में सैम कोन्सटास, जोश फिलिप, कर्टिस पैटरसन और जेक डोरन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं. वहीं डेवलपमेंट स्क्वॉड में जेसन संघा, लॉयड पोप, मैट गिल्क्स और ह्यूग वीबगेन जैसे युवा क्रिकेटर भी जगह बनाने में सफल रहे हैं. डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टिम नीलसन CA XI के मुख्य कोच होंगे. वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और एंथनी क्लार्क मेन्स डेवलपमेंट स्क्वॉड का मार्गदर्शन करेंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI का स्क्वॉड: कैम्पबेल केलावे (विक्टोरिया), कैम्पबेल थॉम्पसन (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), कोरी रोचिक्किओली (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया), हैनो जैकब्स (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), जेक डोरान (तस्मानिया), जेरिसिस वाडिया (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), जोश फिलिप (न्यू साउथ वेल्स), कर्टिस पैटरसन (न्यू साउथ वेल्स), सैम कॉन्स्टास  (न्यू साउथ वेल्स), टीग वाइली (तस्मानिया), टॉम मेन्जीज (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), टॉम रोजर्स (विक्टोरिया), जेवियर क्रोन (विक्टोरिया), नोआ मैकफैडियन (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया)

मेन्स डेवलपमेंट स्क्वॉड: आर्यन शर्मा (विक्टोरिया), डग वॉरेन (विक्टोरिया), ह्यू वेइबगेन (क्वींसलैंड), जैक सिनफील्ड (क्वींसलैंड), जेसन संघा (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), जेडन गुडविन (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया), जोएल डेविस (न्यू साउथ वेल्स), लॉयड पोप (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), मैट गिल्क्स (दक्षिण ऑस्ट्रेलिया), राफेल मैकमिलन (तस्मानिया), रिले किंग्सेल (न्यू साउथ वेल्स) और स्टीवन होगन (क्वींसलैंड)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement