भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा सीरीज वनडे प्रारूप में 5 मैचों की आखिरी सीरीज में से एक हो सकती है. यह मानना है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड का. सदरलैंड ने बताया कि ग्लोबल लीग शुरू करने की कोशिशें तेजी हो चुकी हैं. क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार, सदरलैंड ने पुष्टि की कि अगर 13 टीमों की वनडे लीग शुरू कर दी जाती है, तो सीरीज तीन मैच तक ही सीमित हो जाएंगी.
उन्होंने यह भी कहा हालांकि संबंधित बोर्ड अपने द्विपक्षीय कार्यक्रम को तैयार करने के लिए स्वतंत्र हैं. सदरलैंड ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई देश भविष्य में तीन वनडे मैचों से अधिक की सीरीज खेलेगा. इन्हें कुछ टी-20 मैचों के साथ शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर आईसीसी के स्तर पर टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग की योजना सामने आती है, तो मुझे नहीं लगता कि भविष्य में 5 मैचों की अधिक वनडे सीरीज देखने को मिलेंगी. प्रस्तावित वनडे लीग में 6 मैच स्वदेश में और 6 विदेश में खेलने पड़ सकते हैं.'
सदरलैंड ने कहा, के भविष्य को लेकर जो योजना बन रही है उसके हिसाब से इस लीग के तहत प्रत्येक देश 6 मैचों की मेजबानी करेगा और वह 6 मैच बाहर जाकर खेलेगा. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी समय की जरूरत है. उन्होंने बताया, 'अगर आप वर्तमान सीरीज पर गौर करो, तो हमने हाल में बांग्लादेश में खेली थी. दोनों देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन यदि टेस्ट चैंपियनशिप के तहत उसमें अंक भी दांव पर लगे होते, तो इसका महत्व और बढ़ जाता.'