scorecardresearch
 

IND vs WI: 4 पारियों में 261 रन...जड़ दिए दो तूफानी शतक, शाई होप को लेकर श्रेयस अय्यर ने कह दी बहुत बड़ी बात!

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज ड्रा पर समाप्त होने के बाद कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. टीम के इस प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान शाई होप का रहा.

Advertisement
X
अय्यर ने होप को लेकर खोला राज. (PHOTO: AFP)
अय्यर ने होप को लेकर खोला राज. (PHOTO: AFP)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होने के बाद ट्रॉफी किस टीम को मिली यह सवाल फैन्स के मन में हैं? पांचवां मैच रद्द होने के कारण नियम के तहत भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी शेयर की.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कैरेबियाई कप्तान शाई होप के तूफानी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. बेंगलुरु में बारिश की वजह से पांचवां और निर्णायक मुकाबला रद्द होने के बाद अय्यर ने माना कि शाई होप इस पूरी सीरीज में अलग ही रंग में नजर आए.

होप ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से भारत के लिए बहुत बड़ी मुश्किलें खड़ी कीं. उन्होंने इस टी20 सीरीज की 4 पारियों में तबाही मचाते हुए कुल 261 रन कूटे, जिसमें उनके दो शानदार मैच जिताने वाले शतक भी शामिल रहे.

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुलकर बात करते हुए कहा कि अगर उनकी टीम ने दूसरे और चौथे मैच में गेंदबाजी के दौरान थोड़ी और कसावट दिखाई होती तो सीरीज का नतीजा कुछ और ही होता. 

Advertisement

होप को लेकर क्या बोले अय्यर

शाई होप के प्रदर्शन पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि क्रेडिट जहां बनता है, वहां देना चाहिए. उन्होंने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की. खासकर शाई होप ने जिस तरह से इस पूरी सीरीज में रन बनाते हुए आगे बढ़ रहे थे, वह काबिले तारीफ था. हालांकि कई बार हमारे गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल साबित हुआ, लेकिन उनके खेल को सलाम.

शाई होप ने इस पूरी सीरीज में अपनी टीम के लिए अकेले दम पर मोर्चा संभाला. उन्होंने दो मैचों में ही महज 95 गेंदों पर 204 रन ठोक डाले थे. इसके अलावा वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीन पारियों में 278 रन बनाए थे, जिसमें उनका एक नाबाद 162 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल थी.

नमन ने भी बिखेरा जलवा

अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इंडिया का मकसद हमेशा से आक्रामक क्रिकेट खेलने का रहा है. इस सीरीज से कई सकारात्मक चीजें सीखने को मिली हैं. उन्होंने युवा नमन धीर के प्रदर्शन की भी सराहना की, जिन्होंने आखिरी मैच में सिर्फ 6 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement