वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होने के बाद ट्रॉफी किस टीम को मिली यह सवाल फैन्स के मन में हैं? पांचवां मैच रद्द होने के कारण नियम के तहत भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी शेयर की.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कैरेबियाई कप्तान शाई होप के तूफानी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. बेंगलुरु में बारिश की वजह से पांचवां और निर्णायक मुकाबला रद्द होने के बाद अय्यर ने माना कि शाई होप इस पूरी सीरीज में अलग ही रंग में नजर आए.
होप ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से भारत के लिए बहुत बड़ी मुश्किलें खड़ी कीं. उन्होंने इस टी20 सीरीज की 4 पारियों में तबाही मचाते हुए कुल 261 रन कूटे, जिसमें उनके दो शानदार मैच जिताने वाले शतक भी शामिल रहे.
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुलकर बात करते हुए कहा कि अगर उनकी टीम ने दूसरे और चौथे मैच में गेंदबाजी के दौरान थोड़ी और कसावट दिखाई होती तो सीरीज का नतीजा कुछ और ही होता.
🎥 Rain, runs, and some dressing room BTS ⏪ Summing up the series decider, ft. the 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗦𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀 medal presentation 🏅 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 https://t.co/vZzRL6Flhq
— BCCI (@BCCI) October 18, 2026
होप को लेकर क्या बोले अय्यर
शाई होप के प्रदर्शन पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि क्रेडिट जहां बनता है, वहां देना चाहिए. उन्होंने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की. खासकर शाई होप ने जिस तरह से इस पूरी सीरीज में रन बनाते हुए आगे बढ़ रहे थे, वह काबिले तारीफ था. हालांकि कई बार हमारे गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल साबित हुआ, लेकिन उनके खेल को सलाम.
An entertaining series comes to an end 🤝 🎥 BCCI Hon. Treasurer Mr A. Raghuram Bhat presents the @mflone_ T20I Series trophy to #TeamIndia Captain Shreyas Iyer and West Indies Captain Shai Hope 🏆 #INDvWI https://t.co/iKA8vx68ba
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
शाई होप ने इस पूरी सीरीज में अपनी टीम के लिए अकेले दम पर मोर्चा संभाला. उन्होंने दो मैचों में ही महज 95 गेंदों पर 204 रन ठोक डाले थे. इसके अलावा वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीन पारियों में 278 रन बनाए थे, जिसमें उनका एक नाबाद 162 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल थी.
नमन ने भी बिखेरा जलवा
अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम इंडिया का मकसद हमेशा से आक्रामक क्रिकेट खेलने का रहा है. इस सीरीज से कई सकारात्मक चीजें सीखने को मिली हैं. उन्होंने युवा नमन धीर के प्रदर्शन की भी सराहना की, जिन्होंने आखिरी मैच में सिर्फ 6 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए.