scorecardresearch
 

'भारत के हर गेंदबाज से नफरत है'...पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज का वीडियो आया सामने, मचा बवाल

पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की. पाकिस्तान की तरफ से हसन नवाज ने 96 रनों की पारी खेली. लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

Advertisement
X
हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का वीडियो वायरल. (PHOTO: Reuters/AP)
हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी का वीडियो वायरल. (PHOTO: Reuters/AP)

पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर इंडियन फैन्स सोशल मीडिया पर भड़क गए हैं.

हसन नवाज ने हाल ही में भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में 96 रनों की शानदार पारी खेली थी. जिसके बाद उनके पुराने तेवर और बयान दोनों सुर्खियों में आ गए हैं.

कुछ समय पहले पाकिस्तानी पत्रकार कादिर ख्वाजा को दिए एक इंटरव्यू में हसन नवाज से पूछा गया था कि वह दुनिया के किस गेंदबाज की धुलाई करना चाहते हैं. यह इंटरव्यू एशियन गेम्स में हुए मुकाबले से पहले का है.

भारतीय गेंदबाजों पर साधा निशाना

इस सवाल के जवाब में नवाज ने किसी एक गेंदबाज का नाम लेने के बजाय सीधे तौर पर टीम इंडिया पर निशाना साधा था. उन्होंने खुलकर कहा था कि इंडिया की टीम है, उस पर हम ऑफ कोर्स सोचते हैं कि यार इस बॉलर को मारना है. उनके हर एक बॉलर से नफरत है, सीधी सी बात है.

Advertisement

फाइनल में खेली थी 96 रनों की पारी

एशियन गेम्स के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ जब मैदान पर उतरने की बारी आई तो हसन नवाज ने अपनी इस नफरत को अपने बल्ले से दिखाया.

उन्होंने अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हसन नवाज के अलावा पाकिस्तान का कोई भी दूसरा बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया और दूसरा सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 29 रन रहा.

पाकिस्तान को मिली हार

हालांकि, उनकी यह ताबड़तोड़ पारी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वह मुकाबला 19 रनों से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.

जैसे ही मैच खत्म हुआ, फैन्स ने तुरंत हसन नवाज के उस पुराने इंटरव्यू को निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया, जिसमें वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कड़वे बोलते नजर आ रहे थे. अब लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं कि बातें तो बड़ी-बड़ी थीं, लेकिन अंत में टीम को हार का मुंह देखना ही पड़ा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement