दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने रैली में आई भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली की सत्ता में आए थे, अब उत्तर प्रदेश की जनता ही उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी.